This is an archived article last updated on May 14, 2022. The information may be outdated.

CGBSE 10th 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं 12वीं के नतीजे जारी, वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करे, यहाँ रिजल्ट देखें

Last Updated: May 14, 2022, 14:10 IST

CGBSE Class 10th and 12th Result 2022: छात्र अपना बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in से देख सकते है.

CGBSE 10th 12th Result 2022
CGBSE 10th 12th Result 2022

CGBSE Class 10th 12th Result 2022 Steps: छत्तीगढ़ 10वीं एवं 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. छत्‍तीसगढ़ बोर्ड आज (14 मई 2022) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (CGBSE class 10th and 12th results) घोषित कर दिया है. छात्र अपना बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in से देख सकते है.

सुमन पटेल ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. इस साल 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल ने टॉप किया है. इन्होने 98.67 प्रतिशत लाकर टॉप किया है. 10वीं में छात्रों को कुल पास फीसदी 74.23% रहा है. इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं रिजल्ट में टॉप-10 में 71 छात्र हैं.

12वीं में टॉप

इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में बालोद के रितेश कुमार साहू टॉपर बने हैं. 12वीं छात्रों का कुल पास फीसदी 79.30% रहा है. 12वीं छात्रों का कुल पास प्रतिशत 79.30 प्रतिशत रहा है. 12वीं में 81.15 प्रतिशत लड़कियों ने पास किया. 12वीं में 77.03 प्रतिशत लड़कों ने पास किया है.

वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करे

रिजल्ट कई बार जारी होने के बाद एक ही बार में ज्यादा छात्र के वेबसाइट पर विजिट करने के कारण से वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसी परिस्थिति में छात्र कुछ देर रुककर फिर से वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं या हमारी वेबसाइट जागरणजोश.कॉम पर भी रिजल्ट चेक कर सकते है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा है कि सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को इनाम के रूप में हेलीकॉप्टर की सवारी कराई जाएगी. बता दें, यह कदम मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से लिया है. बता दें जो छात्र छत्‍तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. छात्र अपना बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in से देख सकेंगे.

CGBSE 10th 12th Result 2022: SMS के द्वारा ऐसे चेक करें रिजल्ट

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र, एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्‍त कर सकते हैं. बता दें 10वीं के छात्र को इसके लिए टेक्‍स्‍ट मैसेज बॉक्‍स में लिखना होगा. वे टेक्‍स्‍ट मैसेज बॉक्‍स CG10<स्‍पेस>रोल नंबर और 56263 पर भेज दें. कक्षा 12वीं के छात्र भी अपना रिजल्‍ट एसएमएस के माध्यम से प्राप्‍त कर सकते है. इसके लिए उन्हें भी CG12<स्‍पेस>रोल नंबर और 56263 पर भेजना होगा.

Chhattisgarh Board Result 2022 Date: इन आसान स्टेप्स में रिजल्ट कर सकेंगे चेक

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: छात्र फिर होमपेज पर 'सीजीबीएसई कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: छात्र उसके बाद अपना रोल नंबर तथा कैप्चर कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 4: सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर आपको दिखने लगेगा.

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा कब हुआ था?

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का (CGBSE class 10th exam 2022) आयोजन 03 मार्च से लेकर 23 मार्च 2022 तक हुआ था. वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 (CGBSE class 12th exam 2022) का आयोजन 02 मार्च 2022 से लेकर 30 मार्च 2022 तक हुआ था. बता दें इस साल 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 08 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Board Result 2022 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: May 14, 2022, 14:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News