IB Security Assistant Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सुरक्षा सहायकों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन
IB Security Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय में 10वीं पास युवाओं के लिए सुरक्षा सहायकों के 4987 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आगे लेख में जाने आवेदन प्रक्रिया।
IB Security Assistant Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), गृह मंत्रालय में सुरक्षा सहायकों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत IB सुरक्षा सहायक के कुल 4987 पदों को भरा जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होकर 17 अगस्त 2025 को समाप्त हो जाएगी।
जो उम्मीदवार सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। वहीं, उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आगे लेख में जान सकते हैं।
IB Security Assistant Recruitment 2025: नोटिफिकेशन
सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। डिटेल नोटिफिकेशन देखने के लिए आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
| सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 |
IB Security Assistant Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल के माध्यम से आप सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
| संगठन | इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), गृह मंत्रालय |
| पद का नाम | सुरक्षा सहायक |
| पदों की संख्या | 4987 |
| आवेदन प्रक्रिया | 26 जुलाई से 17 अगस्त 2025 |
| आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.mha.gov.in/ |
सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता, स्थानीय भाषा का ज्ञान। अधिक जानकारी के लिए आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती परीक्षा नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?
सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
PSSSB PTI Teacher Recruitment 2025: 2000 पदों पर PTI शिक्षकों के लिए निकली भर्ती
सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), गृह मंत्रालय, आईबी सुरक्षा सहायक भारती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप देख सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, IB Security Assistant Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब IB Security Assistant Online Application Form 2025 भरें।
स्टेप 4 मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 Application Fees भरें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क की जांच कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| Gen/ OBC/ EWS | 650 रुपये |
| SC/ ST | 550 रुपये |
| सभी महिला उम्मीदवारों के लिए | 550 रुपये |
उम्मीदवारों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQs)
प्रश्न - आईबी सुरक्षा सहायक के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
उत्तर - mha.gov.in.
प्रश्न - आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर - 17 अगस्त 2025
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.