This is an archived article last updated on Jul 25, 2025. The information may be outdated.

PSSSB PTI Teacher Recruitment 2025: 2000 पदों पर PTI शिक्षकों के लिए भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जानें

Last Updated: Jul 25, 2025, 15:06 IST

PSSSB PTI Teacher Recruitment 2025: PSSSB ने पीटीआई के 2000 पदों पर निकाली भर्ती। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त तक करें आवेदन।

PSSSB PTI Teacher Recruitment 2025
PSSSB PTI Teacher Recruitment 2025

PSSSB PTI Teacher Recruitment 2025: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने PTI शिक्षक भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत PTI शिक्षक के कुल 2000 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनका सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें शारीरिक परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए हाजिर होना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। 

PSSSB PTI Teacher Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार PTI शिक्षक भर्ती 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

बोर्ड 

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB)

भर्ती 

PTI शिक्षक भर्ती 2025

पदों की संख्या 

2000

नोटिफिकेशन 

जारी 

आवेदन करने की तिथि

23 जुलाई से 22 अगस्त 2025

आयु सीमा 

18 से 37 वर्ष

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा

  • शारीरिक परीक्षण

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सीय परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

educationrecruitmentboard.com/

PTI शिक्षक भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

पीएसएसएसबी पीटीआई शिक्षक भर्ती 2025 के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से पंजाबी भाषा के साथ 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण और शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा (DPED/CPED) या समकक्ष योग्यता प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया PSSSB PTI शिक्षक भर्ती परीक्षा अधिसूचना 2025 पढ़ें।

PTI शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा कितनी है?

पीएसएसएसबी पीटीआई शिक्षक भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए PSSSB PTI शिक्षक भर्ती 2025 की ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।

IB Security Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए गृह मंत्रालय में सुरक्षा सहायकों की भर्ती

PTI शिक्षक भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) PTI शिक्षक भर्ती 2025 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाएं।  

स्टेप 2 होम पेज पर, पीएसएसएसबी पीटीआई शिक्षक ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें। 

स्टेप 3 मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप 4 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

आवेदन शुल्क - सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये और एससी/एसटी/बीसी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 24, 2025, 16:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News