RRB NTPC Exam Date 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा की तारीखें जारी, तुरंत देखें पूरा शेड्यूल और कब आएगा एडमिट कार्ड
RRB NTPC Exam Date 2025 OUT: रेलवे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 को 13 मई 2025 को घोषित कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन में परीक्षा शिफ्ट की टाइमिंग, परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख शामिल है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी की विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है, उनकी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा, इसे कैसे और कहां से डाउनलोड करें — इससे जुड़ी ताज़ा जानकारी नीचे दी गई है।
RRB NTPC Exam Date 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 13 मई 2025 को आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, स्नातक स्तर (Graduate Level) के पदों के लिए एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 के बीच, कुल 15 दिनों में विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 1.2 करोड़ (12,167,679) उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, और अनुमान है कि इनमें से करीब 1 करोड़ अभ्यर्थी वास्तविक रूप से परीक्षा में शामिल होंगे।
यहां देखें: RRB NTPC Application Status 2025
RRB NTPC Exam Date 2025 PDF
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा दो चरणों में होगी – सीबीटी 1 और सीबीटी 2। सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस चरण के आधार पर उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं, वे सीबीटी 1 में शामिल हो सकेंगे। केवल वही उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए आगे बढ़ेंगे जो सीबीटी 1 पास करेंगे। आधिकारिक सूचना में शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की जानकारी दी जाएगी।
| RRB NTPC CBT Exam Date 2025 Notice | यहां क्लिक करें |

RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा हाइलाइट्स
इस साल स्नातक स्तर के 8113 पदों के लिए 58,40,861 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि 12वीं स्तर के 3445 पदों के लिए 63,26,818 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अब इन सभी उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 5 जून 2025 से शुरू होने वाली है। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
| रिक्तियों की संख्या | 11,558 |
| परीक्षा का नाम | गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ (एनटीपीसी) |
| पद | ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट लेवल |
| सिटी स्लिप | 25 मई 2025 तक |
| आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 | 1 जून 2025 तक |
| आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा तिथि 2025 | 5 से 23 जून 2025 |
| आवेदन करने वाले अभ्यर्थी | 1,21,67,679 |
| परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
| परीक्षा की अवधि | 90 मिनट |
| चयन प्रक्रिया | सीबीटी 1, सीबीटी 2, कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
How to Check RRB NTPC Exam Date 2025? ऐसे करें पूरा शेड्यूल
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 से संबंधित आधिकारिक सूचना, जिसमें एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी शामिल होगी, मुख्य वेबसाइट rrbcdg.gov.in और सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके यह सूचना चेक कर सकते हैं:
- आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 नोटिफिकेशन कैसे चेक करें:
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Active Notice Board" सेक्शन में जाएं।
- वहाँ CEN 05/2024 और 06/2025 (NTPC): CBT 1 परीक्षा अनुसूची संबंधित लिंक खोजें।
- "कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) के लिए परीक्षा तिथियों के संबंध में सूचना" लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी 2025 की आधिकारिक सूचना स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें परीक्षा तिथियों और शेड्यूल की पूरी जानकारी होगी।
RRB NTPC Admit Card 2025 Kab Aayega?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले, यानी 1 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 तक आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी चेक करते रहें और समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.