UP Forest Guard Exam Analysis 2026: यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा विश्लेषण, जानें डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स
UP Forest Guard Exam Analysis 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को यूपी वनरक्षक की मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जान सकते हैं।
UP Forest Guard Exam Analysis 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को यूपी वनरक्षक की मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। एग्जाम सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक केवल सिंगल शिफ्ट ऑफलाइन मोड पेन और पेपर पर था। पेपर में विषय संबंधित नॉलेज, एलिमेंट्री गणित व बायोलॉजी, कंप्यूटर जानकारी व तकनीक और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य नॉलेज से कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। यूपीएसएसएससी यूपी वनरक्षक की मुख्य परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 708 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
अब इस लेख के जरिए जागरण जोश 27 सितंबर 2026 को हुई यूपी वनरक्षक भर्ती परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।
UPSSSC UP Forest Guard Exam Pattern 2026
यूपी वनरक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल है और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है।
| भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| 1 | वनरक्षक से संबंधित नॉलेज (वानिकी, पर्यावरण और पारिस्थितिकी, जिसमें संरक्षण रिजर्व, पारिस्थितिकी तंत्र, जलवायु परिवर्तन, वन प्रबंधन और कृषि अर्थशास्त्र) | 50 | 50 |
| 2 | एलिमेंट्री गणित व बायोलॉजी गणित - (अंकगणित की बुनियादी बातें (प्रतिशत, लाभ/हानि, साधारण ब्याज, औसत), संख्या पद्धति, एलसीएम और एचसीएफ, ज्यामितीय माप, और सांख्यिकी) बायोलॉजी - जैव प्रक्रम, नियंत्रण एवं समन्वय, जनन, और आनुवंशिकता | 15 | 15 |
| 3 | कंप्यूटर जानकारी व तकनीक (हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर टूल (MS Word, Excel, इंटरनेट उपयोग), और AI, साइबर सुरक्षा और IoT जैसी तकनीकें) | 15 | 15 |
| 4 | उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य नॉलेज (उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, प्राकृतिक संसाधन, अर्थव्यवस्था, राज्य प्रशासन और वर्तमान विकास) | 20 | 20 |
|
| कुल | 100 | 100 |
UPSSSC Forest Guard Exam Pattern 2026
यूपी वनरक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई थी। एग्जाम में अभ्यर्थियों को सुबह 09.00 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई थी। टाइमिंग की बाकी डिटेल्स टेबल में दी गई है।
| परीक्षा का नाम | परीक्षा की टाइमिंग | रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा की अवधि |
| यूपी वनरक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा 2026 | सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक | सुबह 09.00 बजे तक | 2 घंटे (120 मिनट) |
UP Forest Guard Exam Analysis 2026
यूपी वनरक्षक परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है। यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है।
-
यूपी वनरक्षक परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।
-
उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम था।
-
यूपी वनरक्षक परीक्षा 2026 में वनकी और पर्यावरण, गणित, जीव विज्ञान, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, और राज्य सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न आसान से मध्यम लेवल के थे।
UPSSSC Forest Guard Exam Analysis 2026 - डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स
यूपी वनरक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 2026 सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | डिफिकल्टी लेवल | गुड अटैंप्ट्स
|
| वनरक्षक से संबंधित नॉलेज | 50 | मध्यम | 35-38 |
| एलिमेंट्री गणित व बायोलॉजी | 15 | मध्यम से कठिन | 8-10 |
| कंप्यूटर जानकारी व तकनीक | 15 | आसान से मध्यम | 11-13 |
| उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान | 20 | मध्यम | 13-15 |
| ओवरऑल | 100 | मध्यम | 66-68 |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.