UPSSSC Forest Guard Cut off 2026: यूपी वनरक्षक कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां

Last Updated: Sep 27, 2026, 12:07 IST

UPSSSC Forest Guard Cut off 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को यूपी वनरक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संचालित किया गया। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई। आप नीचे लेख में परीक्षा की कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

UPSSSC Forest Guard Cut off 2026
UPSSSC Forest Guard Cut off 2026

UPSSSC Forest Guard Cut off 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को यूपी वनरक्षक की मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। एग्जाम सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक केवल सिंगल शिफ्ट ऑफलाइन मोड पेन और पेपर पर था। पेपर में विषय संबंधित नॉलेज, एलिमेंट्री गणित व बायोलॉजी, कंप्यूटर जानकारी व तकनीक और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य नॉलेज से कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। यूपीएसएसएससी यूपी वनरक्षक की मुख्य परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 708 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

यूपी वनरक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। उम्मीदवारों पेपर के डिफिकल्टी लेवल, उम्मीदवार के प्रदर्शन और अन्य फैक्टर्स के आधार पर अनुमानित कैटेगरी वाइज कटऑफ देखने के लिए यह लेख पढ़ना चाहिए।  

UP Forest Guard Cut off 2026

यूपी वनरक्षक परीक्षा की कटऑफ लिस्ट 2026 फिलहाल जारी नहीं की गई है। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के सभी प्रोसेस को ध्यान में रखने के बाद जारी की जाएगी।  अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। 

UPSSSC Forest Guard Expected Cut off 2026

यूपी वनरक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले नीचे टेबल में रिजल्ट जारी होने से पहले कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। यह अनुमानिट कट-ऑफ लिस्ट पिछले कई सालों के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।  

कैटेगरी 

अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स (100 में से) 

जनरल

66-71

ईडब्ल्यूएस

60-65

ओबीसी 

57-62

एससी 

52-57

एसटी 

48-53

UPSSSC Forest Guard Previous Year Cutoff

यूपी वनरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल के जरिए पिछले कई सालों की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं और साल 2026 की कट-ऑफ लिस्ट का अंदाजा लगा सकते हैं। 

श्रेणी

2025 कट-ऑफ

2022 कट-ऑफ

2019 कट-ऑफ

2015 कट-ऑफ

जनरल

148

137.75

132

118

ओबीसी 

148

137.75

123

114

ईडब्ल्यूएस

141

137.75

–

-

एससी 

134

134.25

111

96

एसटी

122

119.75

90.57

93

महिला

144.5

135

124

91

UP Forest Guard Cut off 2026 प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यूपी वनरक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूपी वनरक्षक कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।   

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूपी वनरक्षक परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 27, 2026, 12:07 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News