28 साल का हुआ Google, पढ़ें BakcRub से Google बनने की कहानी

Last Updated: Sep 27, 2026, 12:36 IST

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google 27 सितंबर, 2026 को 28 साल का हो गया है। इस मौके पर कंपनी द्वारा डूडल बनाकर गूगल का पुराना रूप दिखाया गया है, जो कि लोगों की यादें ताजा कर रहा है।

गूगल
गूगल

आपका रोज का साथी यानि कि दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google आज यानि 27 सितंबर, 2026 को पूरे 28 साल का हो गया है। इस अवसर पर गूगल यूजर्स को आज एक खास डूडल नजर आ रहा है, जिससे बचपन की यादें ताजा हो गई हैं। कंपनी ने लोगों को पुरानी यादों में ले जाने और अपनी शुरुआत दिखाने के लिए किसी भी नई आर्टवर्क की जगह प्री-लांच बीटा वर्जन गूगल लोगो दिखाया है, जिसे लोग देख अपने बचपन में पहुंच गए हैं। यह वह लोगो है, जब लोग इंटरनेट कैफे में गूगल का लोगो देखा करते थे। कब शुरू हुई थी गूगल की कहानी, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

4 सितंबर को बनी थी कंपनी

गूगल कंपनी की शुरुआत 4 सितंबर 1998 को हुई थी। इस दिन कंपनी रजिस्टर हो गई थी। हालांकि, कंपनी इसके कुछ हफ्तों बाद यानि 27 सितंबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है। यह वजह टेक्नोलॉजी के शौकिन लोगों के बीच भी एक पसंदीदा टॉपिक रहती है। क्या है इसकी वजह, जानने के लिए नीचे पढ़ें। 

BakcRub से बना Google

गूगल अपने जन्मदिन के मौके पर अपने शुरुआती दिनों को दर्शाता है। इस वर्ष गूगल डूडल ने 1997 में बने 3D लोगो को चुना है, जिसे लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने गूगल नाम दिया था। क्योंकि, इससे पहले यह BakcRub नाम से जाना जाता था। उन्होंने ‘googol’ शब्द की जान-बूझकर गलत स्पेलिंग चुनी थी। क्योंकि, ‘googol’ गणित का एक शब्द होता है, जिसका मतलब  1 के बाद 100 जीरो होता है। 

खुद ही बनाया था लोगो

उस समय कंपनी में कोई ग्राफिक्स डिजाइनर नहीं था। ऐसे में कंपनी के फाउंडर्स ने खुद से ही GIMP तकनीक का इस्तेमाल कर इसका डिजिटल वर्जन तैयार किया था। यह एक फ्री ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर था। 1997 के इस लोगो में रंगों का पैटर्न भी अलग है, जिसे कंपनी ने 1998 में गहरे रंगों से बदल दिया था।

27 सितंबर को क्यों मनाया जाता है जन्मदिन 

गूगल का 27 सितंबर को जन्मदिन मनाने के पीछे का कारण उस समय के इसके अपने प्रतिद्वंदी Yahoo से जुड़ा हुआ है। दरअसल, उस समय इन दोनों कंपनियों के बीच इंडेक्सिंग को लेकर लड़ाई चल रही थी। इस बीच 27 सितंबर वह दिन था, जब गूगल ने यह आधिकारिक घोषणा की थी कि उसने रिकॉर्ड संख्या में वेब पेजों को इंडेक्स किया है, जिससे दूसरी कंपनियां छोटी पड़ गई हैं। तब से यह तारीख ही तय हो गई और 2006 से गूगल ने 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाना शुरू किया। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 27, 2026, 12:36 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News