भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘भाईचारे का शहर’, जानें
भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी विशेषता है। आपने भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। देश के कई शहरों को उनके उपनामों से भी जाना जाता है, जिससे वह विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान रखते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को भाईचारे के शहर के रूप में जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। इन विशेषताओं से जुड़े हैं शहर, जो कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खास बनाते हैं।
भारत के इन शहरों में आपको संस्कृति, ज्ञान, धर्म, आस्था, मान्यता, परंपरा, खान-पान, वेशभूषा और भाषा का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। भारत के विभिन्न शहरों को जानने की अपनी इस सीरिज में इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक और शहर के बारे में जानेंगे।
क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को भाईचारे का शहर भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कौन-सा शहर है भाईचारे का शहर
भारत के विभिन्न शहरों की अपनी एक पहचान है। इन्हीं शहरों में एक शहर ऐसा भी है, जो कि अपने यहां भाईचारे के लिए मशहूर है। आपको बता दें कि भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल शहर को देश में City of Brotherhood यानि भाईचारे का शहर भी कहा जाता है।

क्यों कहा जाता है भाईचारे का शहर
आसनसोल शहर में अलग-अलग जगहों से लोग आकर बसे हैं। ये लोग विभिन्न धर्मों से जुड़े हुए हैं, जो कि एक जगह ही रहकर अपने-अपने धर्मों का पालन करते हैं। वहीं, अलग-अलग धर्मों के होने के बावजूद यहां पर किसी प्रकार की कोई तनाव नहीं रहता है।
इसके साथ ही यहां पर बंगाली और जैन समुदाय के अलावा बिहार और झारखंड से भी कई लोग आकर बसे हैं। यहां रहने वाले लोग ईसाई, सिख, हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध धर्म को मानते हैं। ऐसे में यहां रहने वाले सभी लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं। यही वजह है कि इस शहर को भाईचारे का शहर भी कहा जाता है।
खाने-पीने में क्या है खास
आसनसोल अपने यहां खाने-पीने को लेकर भी मशहूर है। यहां स्ट्रीट फूड के तौर पर पुचका यानि उत्तर भारत में कहे जाने वाले गोलगप्पे भी मशहूर हैं। इसके अलावा यहां पर रोल, चोप, समोसा, सलामी रोल और लबेला चिकन मशहूर है। यहां घूमने के लिए पहुंचने वाले लोग सूरज ढलने के बाद स्ट्रीट फूड का आनंद लेना नहीं भूलते हैं।
इन जगहों का ले सकते हैं आनंद
यहां पहुंचने पर आप पंचेट डैम में सांप वाले पार्क का आनंद ले सकते हैं, जो कि आसनसोल से करीब 17 किलोमीटर दूर है। इस पार्क में मिस्टर मुबारक द्वारा सांपों की कई प्रजातियों का संरक्षण किया गया है। वहीं, यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर जॉयचंडी पहाड़ी भी एक पिकनिक स्पॉट है, जो कि रॉक क्लिंबिंग के लिए मशहूर है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.