This is an archived article last updated on Jun 26, 2025. The information may be outdated.

यूपी में कौन-सा जिला कहलाता है चाट का शहर, यहां जानें

Last Updated: Jun 26, 2025, 10:42 IST

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला चाट के शहर के रूप में भी जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेक लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में चाट का शहर
यूपी में चाट का शहर

उत्तर प्रदेश राज्य भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के साथ-साथ खान-पान के लिए भी विशेष पहचान रखता है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, जलवायु और आर्थिक महत्त्व इसे अन्य राज्यों से विशेष बनाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। 

इस कड़ी में यहां के प्रत्येक जिले के अपने मशहूर व्यंजन हैं, जिनका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला चाट का शहर भी कहलाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी के चार दिशाओं के चार जिले 

यूपी के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। आपको बता दें कि सोनभद्र जिला भारत में ऊर्जा की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक यूपी की कुल लंबाई 240 व पूर्व से लेकर पश्चिम तक कुल 650 किलोमीटर है। 

यूपी में कुल कितने जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जनसंख्या के साथ-साथ सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त, यहां कुल 75 नगर पंचायत, 351 तहसील, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 17 नगर निगम, 826 सामुदायिक विकास खंड और 28 विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।

कौन-सा जिला है चाट का शहर

अब सवाल है कि यूपी में कौन-सा जिला चाट का शहर कहलाता है। आपको बता दें कि यूं तो यूपी में बहुत से जिले हैं, जो कि अपने यहां की प्रसिद्ध चाट के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इनमें से एक मेरठ जिला चाट के शहर के रूप में भी पहचान रखता है। 

क्यों कहा जाता है चाट का शहर 

मेरठ में पहुंचने पर आपको बहुत-सी जगहों पर चाट और दही-भल्ले की दुकानें और स्टॉल देखने को मिल जाएंगे। इनका स्वाद लेने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अपने यहां मिलने वाली चाट के कारण इस शहर को चाट का शहर भी कहा जाता है। 

खेल के शहर के रूप में भी रखता है पहचान

मेरठ शहर की प्रमुख पहचान खेल के शहर के रूप में होती है। यहां विभिन्न खेलों में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों को तैयार किया जाता है, जिस वजह से इस शहर को खेल के शहर के रूप में भी पहचान मिली हुई है। 

गजक और रेवड़ी के लिए भी है मशहूर

यूपी का मेरठ शहर अपने यहां मिलने वाली गजक और रेवड़ी के लिए भी जाना जाता है। यहां तैयार होने वाली गजक और रेवड़ी को उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःउत्तर प्रदेश के तीन सबसे अमीर जिले कौन-से हैं, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 24, 2025, 18:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News