उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है रूई का शहर, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा होगा, हालांकि क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को रूई का शहर भी कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर भारत में मौजूद उत्तर प्रदेश प्रमुख राज्यों में से एक है। यह भारत का विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला राज्य है। यहां का गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं।
यूपी के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जिससे समग्र उत्तर प्रदेश को विशेष बनने में मदद मिलती है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को रूई का शहर भी कहा जाता है। इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक हैं। ये जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं, जो कि चार संभागों का हिस्सा हैं। इन संभागों में हमें बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड देखने को मिलता है।
वहीं, कुछ जगहों पर बघेलखंड और रोहिलखंड का भी जिक्र मिलता है। प्रदेश में कुल 75 नगर पंचायत, 17 नगर निगम व 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7246 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। इस शहर को हम स्टील सिटी के रूप में भी जानते हैं।
उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है रूई का शहर
अब सवाल है कि यूपी में कौन-सा जिला रूई का शहर कहलाता है, तो आपको बता दें कि कानपुर शहर यूपी में रूई के शहर के रूप में भी जाना जाता है।
क्यों कहा जाता है रूई का शहर
कानपुर को पूर्व का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। क्योंकि, यहां ब्रिटिश समय से ही सूती वस्त्र व अन्य हैंडलूम का काम होता आया है। यहां बने सूती कपड़ों की मांग विदेशों तक रही है। इस वजह से यहां कपड़ों के बड़े-बड़े कारखाने मौजूद हैं। ऐसे में यहां कपास का भी बड़े स्तर पर उत्पादन होता है। इस वजह से इस शहर को रूई के शहर के रूप में भी जाना जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.