This is an archived article last updated on Oct 26, 2023. The information may be outdated.

वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Oct 26, 2023, 13:33 IST

वनडे क्रिकेट फॉर्मेट की बात करें तो सबसे तेज 5000 रन बनाने का अपना अलग ही रिकॉर्ड है. क्रिकेट प्रेमी हमेशा से ही ऐसे स्टैट्स पर नजर बना कर रखते है. आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारें में बात करेंगे. विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है.  

वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

क्रिकेट दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है. क्रिकेट में बल्लेबाज हमेशा अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश करते रहते है. वहीं क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज रन बनाने की भी होड़ लगी रहती है. सभी क्रिकेटर सबसे तेज रन बनाने की कोशिश करते रहते है.   

वही वनडे क्रिकेट फॉर्मेट की बात करें तो सबसे तेज 5000 रन बनाने का अपना अलग ही रिकॉर्ड है. क्रिकेट प्रेमी हमेशा से ही ऐसे स्टैट्स पर नजर बना कर रखते है. आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारें में बात करेंगे. 

गौरतलब है कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में किया जा रहा है. इस विश्व कप में दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. इस विश्व कप में भारत ने अपने सफ़र की शानदार शुरुआत की है. 

इसे भी पढ़ें:

यहां देखें अपडेटेड ICC Cricket World Cup 2023 पॉइंट्स टेबल

ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें

बाबर आजम के नाम है यह रिकॉर्ड:

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 97 पारियों में 5000 रन का आंकड़ा पार किया. बाबर ने हाशिम अमला के 101 पारियों में 5000 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था. विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है. 

हाशिम अमला:

वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला दूसरे स्थान पर है. उन्होंने 104 मैचों की 101 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेस्ट इंडीज़ के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स है जिन्होंने 114 पारियों में 5000 रन का आकड़ा पार किया था. 

यह भी पढ़ें:

ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें

ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें

 

वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रम संख्या

खिलाड़ी

देश

पारी

मैच 

1 बाबर आजम  पाकिस्तान 97 99
2 हाशिम अमला साउथ अफ्रीका 101 104
3 विवियन रिचर्ड्स
वेस्ट इंडीज़ 114 126
4 विराट कोहली
भारत 114 120
5 डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया 115 117
6 जो रूट
इंग्लैंड 116 122
7 क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका 116 116
8 ब्रायन लारा
वेस्ट इंडीज़  118 120
9 शिखर धवन
भारत 118 119
10 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड  119 125
11 कथबर्ट गॉर्डन ग्रीनिज वेस्ट इंडीज़  121 122
12 एबी डिविलियर्स साउथ अफ्रीका  124 129
13 फाफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका  125 131
14 सौरव गांगुली भारत 126 131
15 एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 126 130

वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय:

वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय की बात करें तो इसमें भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है. विराट ने 120 मैचों की 114 पारियों में 5000 का आकड़ा पार किया था. इस लिस्ट में दूसरे भारतीय शिखर धवन है, शिखर ने 118 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था.   

यह भी देखें:

इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 26, 2023, 13:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News