PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये? 24वीं किस्त का क्या है स्टेटस, देखें यहां

Last Updated: Oct 13, 2026, 09:05 IST

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना के तहत 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। खबरों की माने तो अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या फिर नवंबर माह मे 24वीं किस्त का दो हजार रुपये खाते में जमा हो सकते है।

किसानों को करना होगा आधिकारिक एलान का इंतजार
किसानों को करना होगा आधिकारिक एलान का इंतजार

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक सवाल सबसे पहला है आखिर 24वीं किस्त का पैसा कब आएगा? जिन किसानों को पिछली किस्त का पैसा नहीं मिला था, वे यह भी जानना चाहते हैं कि क्या अगली किस्त के साथ उनके खाते में 4000 रुपये आ सकते हैं। 

फिलहाल, कृषि मंत्रालय ने 24वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में किस्त आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे डिटेल्स को अपडेट रखे।

PM Kisan 24th Installment Date: कब आएगी अगली किस्त?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में 20 अक्टूबर या उसके बाद किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन किसानों को इसे पक्की तारीख नहीं मानना चाहिए।

इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000?

यदि आपकी पिछली यानी 23वीं किस्त किसी वजह से अटक गई थी, तो अगली किस्त के साथ बकाया पैसा मिलने की संभावना हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी पात्र किसान की पिछली किस्त का 2,000 रुपये का पेमेंट  रुका है और उसे मंजूरी मिल जाती है, तो 24वीं किस्त के 2,000 के साथ कुल 4,000 रुपये खाते में आ सकते हैं।

हालांकि, यह फायदा हर किसान को नहीं मिलेगा। भुगतान इस बात पर निर्भर करेगा कि पिछली किस्त क्यों रुकी थी और किसान की पात्रता व भुगतान रिकॉर्ड सही हैं या नहीं। इसलिए 4,000 रुपये मिलने की संभावना को लेकर किसी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है।

मोबाइल से ऐसे चेक करें PM Kisan Status

किसान घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।

1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Know Your Status विकल्प चुनें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।

4. जरूरत पड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर उपलब्ध भुगतान संबंधी जानकारी देखें।

किसानों को करना होगा आधिकारिक एलान का इंतजार

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में किसानों को अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय सरकारी पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए। साथ ही, e-KYC और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी समय रहते ठीक कर लें, ताकि पात्र होने के बावजूद भुगतान में परेशानी न आए।

एक खतौनी में 3 से 4 भाइयों के नाम, किसे मिलेगा पीएम किसान योजना का पैसा? यह है नियम

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 13, 2026, 09:05 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News