Assam HS Exam Schedule 2027 जारी, 12 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेंगे एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

Assam HS 2027 Date Sheet: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB), डिवीजन-II की हायर सेकेंडरी फाइनल (12वीं) एग्जाम 2027 की जारी की गई ऑफिशियल डेटशीट को नीचे से देखें।

Nov 19, 2026, 13:27 IST

Assam HS Final Routine 2027: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB), डिवीजन-II ने हायर सेकेंडरी फाइनल एग्जाम (12वीं) 2027 का ऑफिशियल शेड्यूल आज 19 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने सोशल मीडिया पर 10वीं के साथ-साथ Assam Class 12th Exam Date Sheet 2027 की जानकारी जारी की। असम HS फाइनल एग्जाम 2027, 12 मार्च 2027 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित किए जा रहे है। 

Assam HS Final Exam 2027: मुख्य शिफ्ट टाइमिंग

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी ऑफिशियल शेड्यूल (बामुनिमैदाम, गुवाहाटी-781021) के अनुसार एग्जाम दो शिफ्ट्स में होंगे। 

Related Stories

  • बोर्ड का नाम: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB, Division-II), बामुनिमैदाम, गुवाहाटी-781021
  • थ्योरी एग्जाम की डेट: 12 मार्च 2027 से 5 अप्रैल 2027 तक
  • प्रैक्टिकल एग्जाम डेट: 50 मार्क्स वाले स्किल सब्जेक्ट के लिए 18 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक और 30 मार्क्स वाले सब्जेक्ट के लिए 27 जनवरी से 30 जनवरी 2027 तक संबंधित संबद्ध स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
  • मॉर्निंग शिफ्ट (सुबह): सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • आफ्टरनून शिफ्ट (दोपहर): दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक।
  • 50 मार्क्स वाले सब्जेक्ट के लिए समय: 50 मार्क्स वाले सब्जेक्ट के लिए एग्जाम अवधि 2 घंटे - मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और आफ्टरनून शिफ्ट में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक निर्धारित कि गई है।

असम बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2027 का सब्जेक्ट-वाइज पूरा शेड्यूल 

ASSEB HS Exam Schedule 2027 Out, Official Tweet 

सब्जेक्ट ग्रुप्स की डिटेल्ड लिस्ट 

  • MIL (Modern Indian Languages): Assamese, Bengali, Bodo, Garo, Hmar, Hindi, Manipuri, Nepali और Karbi शामिल हैं।
  • Music Group: Hindustani Vocal, Sattriya Vocal Music (Borgeet), Sattriya Dance और Assamese Folk Music and Dance शामिल हैं।
  • Skill (Group A): IT-ITeS, Retail Trade, Agriculture (Dairy Farmer/Floriculturist), Automotive, Health Care, Electronics and Hardware, Beauty and Wellness, Physical Education and Sports, Tourism and Hospitality, Apparel Made Ups and Home Furnishing, Food Processing, Media and Entertainment, Power और Telecom शामिल हैं।
  • Skill (Group B): Agri Engineering Technology, Accountancy and Auditing, Electrical Mechanics and Electrician, Fishery Science, Mechanical Engineering Technology, Office Management और Sign Language शामिल हैं।
  • Advanced Languages: Advanced Assamese, Advanced Bengali, Advanced Bodo, Advanced Hindi, Advanced Sanskrit और Advanced Manipuri शामिल हैं।

यहां भी पढ़े: PMO Career: प्रधानमंत्री कार्यालय में कैसे मिलती है नौकरी, पॉलिसी रिसर्च से लेकर डेटा एनालिटिक्स तक मौके

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।