BBOSE 10th & 12th Scrutiny 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEH) द्वारा बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण और एग्जाम बोर्ड (BBOSE) की माध्यमिक (10वीं) और उच्चतर माध्यमिक (12वीं) एग्जाम, 2026 का रीजल्ट जारी किए जाने के बाद स्क्रूटिनी (Scrutiny) प्रक्रिया का ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है।
ऐसे सभी छात्र जो जारी किए गए BBOSE रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं या जिन्हें लगता है कि उन्हें उनकी अपेक्षा से कम मार्क्स मिले हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड ने आंसर-की को दोबारा जांच (Scrutiny) कराने का एक शानदार मौका प्रदान किया है। छात्र निर्धारित टाइम-पीरियड के अंदर ऑनलाइन मोड से स्क्रूटिनी हेतु अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। छात्र यहां से डिटेल्स को देखें।
BBOSE Scrutiny 2026 से जुड़ी डिटेल्स
छात्रों की सुविधा के लिए BBOSE 10वीं और 12वीं स्क्रूटिनी 2026 से जुड़े मुख्य डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
एग्जाम आयोजक बोर्ड
|
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
|
|
बोर्ड का नाम
|
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE)
|
|
क्लासेस
|
माध्यमिक (10वीं) और उच्चतर माध्यमिक (12वीं)
|
|
एग्जाम का साल
|
BBOSE Exam 2026
|
|
रजिस्ट्रेशन का प्रकार
|
ऑनलाइन स्क्रूटिनी (Re-checking / Marks Verification)
|
|
स्क्रूटिनी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
|
06 अक्टूबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल
|
|
|
ऑप्शनल वेबसाइट (12वीं/10वीं)
|
ऑनलाइन स्क्रूटिनी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 06 अक्टूबर 2026
बिहार विद्यालय एग्जाम समिति द्वारा BBOSE 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्क्रूटिनी की लास्ट डेट का ऐलान कर दिया गया है:
- रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: स्क्रूटिनी हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
- समय पर रजिस्ट्रेशन जरूरी: जो छात्र एक या अधिक सब्जेक्ट के प्राप्तांकों से असंतुष्ट हैं, वे 06 अक्टूबर 2026 से पहले ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। लास्ट डेट बीत जाने के बाद स्क्रूटिनी का कोई भी रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
BBOSE Scrutiny 2026 10th Class - Official Tweet
BBOSE Scrutiny 2026 12th Class - Official Tweet
BBOSE 10th & 12th Scrutiny Form 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
स्क्रूटिनी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। छात्र अपने मोबाइल या लैपटॉप से नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- ऑफिशियल स्क्रूटिनी पोर्टल biharboardscrutiny.com या biharboardonline.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘BBOSE Secondary (10th) Scrutiny 2026’ या ‘BBOSE Higher Secondary (12th) Scrutiny 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना रोल कोड, रोल नंबर, और मांगी गई अन्य जानकारी फिल करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। फिर, लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सभी सब्जेक्ट की लिस्ट दिखाई देगी। जिन सब्जेक्ट में आपको मार्क्स का पुनर्मूल्यांकन या जांच करानी है, उनके सामने टिक करें।
- फिर, चुनें सब्जेक्ट के अनुसार हर सब्जेक्ट निर्धारित स्क्रूटिनी फीस का ऑनलाइन भुगतान (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) करें।
- फीस भुगतान के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
स्क्रूटिनी में क्या-क्या जांचा जाता है?
कई छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि स्क्रूटिनी में आंसर-की दोबारा कैसे चेक होती है। बिहार बोर्ड की स्क्रूटिनी प्रक्रिया में इन निम्नलिखित बिंदुओं का वेरिफिकेशन किया जाता है:
- मार्क्स का योग: यदि आंसर-की के अंदर दिए गए मार्क्स को मुख्य पेज पर जोड़ने में कोई गलती हुई हो, तो उसे सुधारा जाता है।
- बिना जांचे प्रश्न: यदि कोई आंसर जांचने से छूट गया हो, तो उसकी जांच कर मार्क्स दिए जाते हैं।
- मार्क्स में संशोधन: यदि स्क्रूटिनी के बाद मार्क्स में वृद्धि होती है, तो छात्र की नई संशोधित मार्कशीट जारी की जाती है।
यहां भी पढ़े: Gandhi Jayanti 2026: सत्य-अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जानें उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट्स
