Bihar LET Notification 2026: बिहार में लाइब्रेरियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1 अक्टूबर से करें आवेदन

Bihar Librarian Notification 2026: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Oct 1, 2026, 12:21 IST
Bihar Librarian Notification 2026 डाउनलोड करें
Bihar Librarian Notification 2026 डाउनलोड करें

Bihar LET Notification 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (BSEB LET) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आज 1 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।  परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Bihar Librarian Vacancy 2026 Apply

Bihar Librarian Vacancy 2026-हाइलाइट्स

बिहार एलईटी 2026 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एक पात्रता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिसकी जरूरत स्कूल लाइब्रेरियन भर्ती के अगले चरणों में पड़ेगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य खास बातें नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

Related Stories

परीक्षा का नाम
बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (BSEB LET)
आयोजक बोर्ड का नाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
पद का नाम
स्कूल लाइब्रेरियन
कुल पद
5,800 (लगभग)
आवेदन का तरीका
ऑनलाइन
आवेदन की तिथियां
1 से 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा का तरीका
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
आधिकारिक वेबसाइट
www.sletregistration.cbrt.co.in

Bihar LET 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षणिक योग्यता: लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) में Graduation होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए 45% और आरक्षित वर्ग, दिव्यांग व महिलाओं के लिए 40% अंक तय किए गए हैं।

  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए (नियमों के तहत अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट)। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना को देखें। 

  • बिहार एलईटी 2026 आवेदन शुल्क कितना है?

    सामान्य और अन्य वर्गों के लिए 960 रुपये तथा आरक्षित/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों के लिए 760 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

    Also Read-Bihar Librarian Vacancy 2026: Notification Out For 5800 Posts, Check Eligibility Criteria, Application Form and More Details

    Bihar LET 2026 परीक्षा पैटर्न

    बिहार एलईटी 2026 परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी, जिसमें 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए 150 मिनट मिलेंगे और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें: 

    विषय (Subjects)
    प्रश्न / अंक (Questions / Marks)
    पुस्तकालय विज्ञान (Library Science)
    100
    सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
    50
    कुल (Total)
    150


    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।