Bihar Librarian Vacancy 2026: बिहार में लाइब्रेरियन के 5800 पदों पर आवेदन शुरू, यहां से करें Apply

Bihar Librarian Vacancy 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Oct 1, 2026, 15:57 IST
Bihar LET 2026: बिहार स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए फॉर्म शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी
Bihar LET 2026: बिहार स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए फॉर्म शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

Bihar Librarian Recruitment 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 आवेदन लिंक, योग्यता और अन्य सभी जरूरी जानकारी यहां इस लेख में देख सकते हैं।

Bihar Librarian LET 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

आयोजक संस्था का नाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
परीक्षा का नाम
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026
परीक्षा का उद्देश्य
स्कूल लाइब्रेरियन पद के लिए पात्रता
आवेदन शुरू
1 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख
21 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन
परीक्षा मोड
CBT
कुल प्रश्न
150
कुल अंक
150
परीक्षा अवधि
150 मिनट
नेगेटिव मार्किंग
नहीं
आवेदन पोर्टल

आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा में लाइब्रेरी साइंस से 100 अंक और सामान्य ज्ञान से 50 अंक के प्रश्न होंगे।

क्लिक करें:-Bihar Librarian LET Online Form 2026

क्लिक करें:-Bihar BSEB LET Notification 2026 

Bihar Librarian LET 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार भारत का नागरिक और बिहार का निवासी होना चाहिए। उसके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा लाइब्रेरी साइंस में स्नातक की डिग्री भी निर्धारित है। आरक्षित और विशेष श्रेणियों के बिहार निवासी उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।

Bihar Librarian LET 2026: आयु सीमा

वर्ग
अधिकतम आयु
सामान्य पुरुष
37 वर्ष
सामान्य महिला
40 वर्ष
BC पुरुष/महिला
40 वर्ष
EBC पुरुष/महिला
40 वर्ष
SC पुरुष/महिला
42 वर्ष
ST पुरुष/महिला
42 वर्ष

दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है। पूर्व सैनिकों के लिए भी नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है।

Bihar Librarian LET 2026 Application Fee

BSEB के नोटिस के अनुसार सामान्य, BC और EBC उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 960 रुपये है, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 760 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

वर्ग
परीक्षा शुल्क
सामान्य/BC/EBC
960 रुपये
SC/ST/दिव्यांग
760 रुपये

Bihar Librarian LET 2026 Exam Pattern

परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा के लिए 150 मिनट यानी ढाई घंटे का समय मिलेगा। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विषय
प्रश्न/अंक
लाइब्रेरी साइंस
100
सामान्य ज्ञान
50
कुल
150

Bihar Librarian LET Bharti 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Bihar LET 2026 आवेदन पोर्टल पर जाएं।

  2. Registration विकल्प पर क्लिक करें।

  3. जरूरी जानकारी भरकर OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  4. प्राप्त User ID और Password से लॉगिन करें।

  5. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

  6. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  7. जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  8. ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करें।

  9. आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।

  10. फॉर्म को Final Submit करें।

  11. आवेदन फॉर्म और फीस रसीद की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

BSEB ने स्पष्ट किया है कि अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन में सुधार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह चेक करना जरूरी है।

बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां अपलोड करनी होंगी। इनमें 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र/अंकपत्र, स्नातक प्रमाण पत्र व अंकपत्र (Graduation Certificate and Marksheet), लाइब्रेरी साइंस प्रमाण पत्र और बिहार का निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। लागू होने पर जाति, क्रीमी लेयर, दिव्यांगता और पूर्व सैनिक से जुड़े प्रमाण पत्र भी मांगे जा सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें, उसके बाद ही आवेदन करें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates