CBSE Board Exam 2027: क्या 15 फरवरी से शुरू हो सकते हैं Exam, cbse.gov.in से पाएं Latest Updates

CBSE Board Exam Date 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी 2027 से आयोजित करने की उम्मीद की जा रही है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।  

Oct 13, 2026, 18:09 IST
CBSE Board Exam 2027
CBSE Board Exam 2027

CBSE Board Exam 2027 Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में पढ़ रहे कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के लाखों के बोर्ड एग्जाम 2027 को लेकर छात्रों में काफी चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) द्वारा एग्जाम की डेट-शीट जारी किए जाने के बाद अब सीबीएसई के छात्र भी अपनी ऑफिशियल डेटशीट (Date Sheet 2027) का इंतजार कर रहे हैं।

बोर्ड के ऑफिशियल रुझानों के अनुसार, सीबीएसई शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं के फाइनल लिखित एग्जाम 15 फरवरी 2027 से शुरू किए जा सकते हैं। साछ ही, CBSE द्वारा दिसंबर 2026 के लास्ट सप्ताह तक वेब पोर्टल cbse.gov.in पर सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट PDF को अपलोड करने की पूरी उम्मीद की जा रही है। 

CBSE Board Exam 2027: एक्सपेक्टे डेट्स और शेड्यूल 

सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स और एक्सपेक्टेड शेड्यूल के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 
एक्सपेक्टे डेट्स और शेड्यूल 
एग्जाम बोर्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
क्लासेस 
कक्षा 10वीं (Secondary) एवं कक्षा 12वीं (Senior Secondary)
प्रैक्टिकल एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स 
1 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027
लिखित एग्जाम की शुरुआत (एक्सपेक्टे)
15 फरवरी 2027 से
एग्जाम खत्म होने की डेट (एक्सपेक्टेड)
अप्रैल 2027 के प्रथम सप्ताह तक
एग्जाम शिफ्ट 
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
रिजल्ट जारी होने की भी एक्सपेक्टेड डेट 
मई 2027 में कभी भी 
ऑफिशियल वेबसाइट

CBSE Date Sheet 2027: डेट से जुड़ी क्या अपडेट है? 

सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की डेटशीट पिछले साल 110 दिन पहले वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा छात्रों को एग्जाम की बेहतर तैयारी करने के लिए काफी उपयुक्त टाइम दिया जाता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि cbse 10th 12th datesheet 2026-27 वेबसाइट पर 15 फरवरी या उसके बाद कभी भी ऑफिशियल तौर पर जारी की जा सकती हैं। आयोग द्वारा अभी तक कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है। 

CBSE Date Sheet 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र सीबीएसई 10वीं और 12वीं की ऑफिशियल डेटशीट जारी होने के बाद नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर 'Main Website' लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, लिंक पर क्लिक करने के बाद 'Latest @CBSE' सेक्शन में जाएं।
  4. 'CBSE Class X / Class XII Date Sheet 2027 PDF' लिंक को सेलेक्ट करें। 
  5. सेलेक्ट करने के बाद छात्र सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट को देखकर डाउनलोड कर लें। 
  6. डाउनलोड करने के बाद छात्र प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें। 

CBSE Board Exam 2027 के प्रैक्टिकल एग्जाम कब आयोजित होंगे?

सीबीएसई बोर्ड फाइनल एग्जाम फरवरी से शुरू होकर अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगे। इससे पहले दोनों ही क्लासेस के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित की जाएंगी। पिछले साल के अनुसार प्रायोगिक एग्जाम का आयोजन जनवरी 2027 से लेकर फरवरी 2027 तक खत्म करवाई जा सकती हैं।

यहां भी पढ़े: up board exam date 2027: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट जारी, upmsp.edu.in से डाउनलोड करें PDF

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates