CBSE Date Sheet 2027: कब जारी होगी 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF? ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Date Sheet 2027: छात्रों द्वारा LOC जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही है। छात्र इससे जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां  देखें।

Nov 2, 2026, 14:36 IST
central board of secondary education 10th and 12th exam Datesheet 2026-27
central board of secondary education 10th and 12th exam Datesheet 2026-27

central board of secondary education: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध स्कूलों में सेशन 2026-27 के अंदर 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र बोर्ड एग्जाम की डेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन सभी छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से जल्द ही CBSE Class 10th & 12th Date Sheet 2027 PDF ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in पर जारी कर दी जाएगी।

डेटशीट के शेड्यूल जारी होने से छात्रों को सब्जेक्ट-वाइज रिवीजन योजना बनाने और एग्जाम की फाइनल तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। इसी के साथ, सभी छात्र central board of secondary education exam 2027 से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स, एक्सपेक्टेड डेट्स, डाउनलोड प्रक्रिया और एग्जाम से जुड़े सभी निर्देशों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

क्या कक्षा 10 और 12 की बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल पोस्टपोन हो गया?

पिछले साल, सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का एक्सपेक्टेड शेड्यूल 24 सितंबर को जारी किया था, जबकि फाइनल एग्जाम डेट शेड्यूल 30 अक्टूबर को जारी किया गया था। हालांकि, आने वाले एग्जाम शेड्यूल के संबंध में सीबीएसई की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं कि गई है। 

Related Stories

CBSE Board Exam 2027: मुख्य डिटेल्स का ओवरव्यू 

बोर्ड 2026-27 के एग्जाम में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र अपने फाइनल एग्जाम की डेटशीट से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
क्लासेस 
10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary)
शैक्षणिक सेशन
2026 – 2027
डेटशीट जारी होने का मोड
ऑनलाइन (PDF प्रारूप में)
प्रैक्टिकल एग्जाम की अवधि
जनवरी – फरवरी 2027 (विंटर बाउंड स्कूलों के लिए नवं-दिसं 2026)
थ्योरी एग्जाम की अवधि
मध्य फरवरी 2027 से मार्च/अप्रैल 2027
न्यूनतम पासिंग प्रतिशत
प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स
ऑफिशियल वेबसाइट
cbse.gov.in , cbseacademic.nic.in

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027: Expected Schedule

सीबीएसई आमतौर पर एग्जाम की शुरुआत से पर्याप्त समय पहले डिटेल्ड शेड्यूल को जारी करता है। फिर, शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए एक्सपेक्टेड टाइमटेबल भी कुछ इस प्रकार रहने की उम्मीद की जा रही है:

एग्जाम स्टेप 
एक्सपेक्टेड डेट्स 
ऑफिशियल टशीट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट्स 
नवंबर 2026
प्रैक्टिकल एग्जाम (सामान्य स्कूल)
01 जनवरी 2027 से फरवरी 2027
10वीं थ्योरी एग्जाम 
15 फरवरी 2027 से मार्च 2027 के मध्य
12वीं थ्योरी एग्जाम 
15 फरवरी 2027 से अप्रैल 2027 के प्रथम सप्ताह तक
रिजल्ट 
मई 2027

CBSE Board Exam Guidelines 2027: एग्जाम सेंटर के लिए महत्वपूर्ण नियम

बोर्ड एग्जाम को सुचारू, निष्पक्ष और अनुशासित तरीके से खत्म कराने के लिए सीबीएसई द्वारा निम्नलिखित निर्देशों को लागू किए गए हैं:

  • ऑफिशियल एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी: एग्जाम सेंटर पर केवल ओरिजनल एडमिट कार्ड (प्रधानाचार्य और छात्र के हस्ताक्षर युक्त) तथा स्कूल पहचान पत्र के साथ ही एंट्री दी जाएगी।
  • यूनिफॉर्म कोड: सभी नियमित (Regular) छात्रों को अपने संबंधित स्कूल की ऑफिशियल यूनिफॉर्म (School Uniform) में आना जरूरी है।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस अथवा किसी भी प्रकार की सामग्री ले जाना मना है।
  • रिपोर्टिंग टाइम और 15 मिनट रीडिंग टाइम: थ्योरी एग्जाम आमतौर पर सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। छात्रों को एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30-45 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। क्वश्न पेपर पढ़ने और आंसर की रणनीति बनाने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट प्रदान किए जाएंगे।

CBSE Date Sheet 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

सीबीएसई द्वारा ऑफिशियल डेटशीट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, छात्र उसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए 'Main Website' टैब पर क्लिक करें।
  3. 'Latest @ CBSE' या 'Announcements' सेक्शन में जाएं।
  4. CBSE Class X Date Sheet 2027 या CBSE Class XII Date Sheet 2027 के लिंक को चुनें।
  5. फिर, टाइमटेबल की PDF फाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। 
  6. इसे सेव करके प्रिंट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: MCC NEET UG Counselling 2026 Special Stray Vacancy Round शुरू, 2000 खाली सीटों पर एडमिशन का आखिरी मौका 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।