CLAT 2027: क्लैट रजिस्ट्रेशन की 31 अक्टूबर है लास्ट डेट, देखें देश के टॉप NLUs की लिस्ट

CLAT 2027 Application Form:सोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा CLAT 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल, यानी 31 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। छात्र जल्द रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन को पूरा करें। 

Oct 30, 2026, 19:14 IST
CLAT Exam 2027 Registration Window
CLAT Exam 2027 Registration Window

CLAT 2027 Registration Closes Tomorrow: देश के सबसे प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) और टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) लॉ-कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अहडेट है। Common Law Admission Test (CLAT) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल यानी 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित कर दिया गया है। 

छात्रों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के टाइम को खत्म होने में अब केवल 24 घंटे से भी कम टाइम बचा है। छात्र कल यानी लास्ट डेट से पहले अपने-अपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को वेबसाइट पर जाकर तुरंत पूरा कर लें। 

CLAT 2027 Exam Overview: मुख्य डिटेल्स 

CLAT Exam 2027 Registration से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने और देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
एग्जाम का नाम
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 (CLAT 2027)
आयोजक संस्था
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs)
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
31 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
एग्जाम डेट 
06 दिसंबर 2026 (एक्सपेक्टेड)
एग्जाम मोड
ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड)
उपलब्ध कॉर्स
5 साल एकीकृत BA LL.B., BBA LL.B., B.Com LL.B. एवं LL.M.
ऑफिशियल वेबसाइट

Top NLUs Accepting CLAT Scores

CLAT एग्जाम के माध्यम से देश के 26 से अधिक नेशनल लॉ- यूनिवर्सिटीज में एडमिशन दिया जाता है। NIRF रैंकिंग और छात्रों की पसंद के अनुसार टॉप 10 NLUs की लिस्ट आप यहां से देखें। 

रैंक
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) का नाम
स्थान
प्रमुख कॉर्स
1
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU)
बेंगलुरु, कर्नाटक
BA LL.B. (Hons.), LL.M.
2
नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (NALSAR)
हैदराबाद, तेलंगाना
BA LL.B. (Hons.), LL.M.
3
द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज (WBNUJS)
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
BA LL.B., B.Sc. LL.B., LL.M.
4
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUJ)
जोधपुर, राजस्थान
BA LL.B., BBA LL.B.
5
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU)
भोपाल, मध्य प्रदेश
BA LL.B., B.Sc. LL.B. (Cyber Security)
6
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU)
गांधीनगर, गुजरात
BA/BBA/B.Com/B.Sc LL.B.
7
डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU)
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
BA LL.B. (Hons.), LL.M.
8
हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU)
रायपुर, छत्तीसगढ़
BA LL.B. (Hons.), LL.M.
9
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (MNLU)
मुंबई, महाराष्ट्र
BA LL.B. (Hons.)
10
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा (NLUO)
कटक, ओडिशा
BA LL.B., BBA LL.B.

CLAT 2027 Application Form Link - यहां क्लिक करें 

CLAT 2027 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

जिन छात्रों ने CLAT 2027 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं किया है, वे तुरंत नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

1. कंसोर्टियम की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करें। 

2. 'Register' बटन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड को फिल करके अकाउंट बनाएं।

3. अकाउट बनाने के बाद मोबाइल नंबर पर आए OTP से अपने अकाउंट को एक्टिव करें। 

4. फिर, सभी व्यक्तिगत डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता (10वीं और 12वीं के अंक/अपियारिं स्टेटस) और पसंदीदा एग्जाम शहर फिल करें।

5. फिल करने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के सर्टिफिकेट को स्कैन करके अपलोड करें।

6. अपलोड करने के बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित फीस (सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 4,000 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 3,500) को जमा करें।

7. फीस जमा करने के बाद छात्र एप्लिकेशन फॉर्म और पेमेंट रसीद का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

यहां भी पढ़े: Holiday November 2026: 11 दिन-7 से 17 नवंबर तक बिहार के स्कूलों में रहेगी लंबी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।