Holiday November 2026: 11 दिन-7 से 17 नवंबर तक बिहार के स्कूलों में रहेगी लंबी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर

Last Updated: Oct 30, 2026, 18:29 IST

Bihar School Holiday: नवंबर में बिहार के स्कूली बच्चों को लगातार 11 दिनों तक छुट्टियां मिलेंगी। सभी छात्र हॉलिडे लिस्ट को देखने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

Bihar School Holiday November 2026
Bihar School Holiday November 2026

Bihar School Holiday November 2026: बिहार के स्कूली छात्रों और टीचर्स के लिए नवंबर का महीना त्योहारों की उमंग के साथ-साथ छुट्टियों की बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और दीपोत्सव के त्योहारों को देखते हुए बिहार के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों की लंबी लिस्ट तैयार की गई है। 

ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, नवंबर महीने के दूसरे और तीसरे हफ्ते में छात्रों को एक लंबा ब्रेक मिलेगा, जिससे बच्चे अपने परिवार के साथ त्योहारों का आनंद ले सकेंगे। छात्र बिहार के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों की नवंबर माहीने की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल, डेट्स और सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स के लिए यहां देखें। 

बिहार स्कूल नवंबर 2026 छुट्टी टेबल (Holiday Schedule Table)

बिहार शिक्षा विभाग (Department of Education, Bihar) द्वारा जारी ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार नवंबर 2026 में छुट्टियों की डिटेल्ड लिस्ट को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

त्योहार / अवसर

छुट्टियों की अवधि

कुल दिनों के नंबर

सप्ताह के दिन

दिवाली / चित्रगुप्त पूजा / भैया दूज / छठ पूजा

07 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2026

11 दिन (लगातार)

शनिवार से मंगलवार

गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

24 नवंबर 2026

1 दिन

मंगलवार

Bihar School Diwali Chhath Puja Holiday Calendar 2026 - यहां से देखें

लगातार 11 दिनों तक बंद रहेंगे बिहार के स्कूल

बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2026 के छुट्टी कैलेंडर में दिवाली और छठ पूजा के बीच की अवधि को मिलाकर 07 नवंबर (शनिवार) से 17 नवंबर (मंगलवार) तक लगातार छुट्टियां जारी की गई है।

  • त्योहारों का समावेश: इस 11 दिवसीय छुट्टियों के दौरान दिवाली, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा पूरी तरह से कवर हो जाएंगे।
  • कार्तिक पूर्णिमा की अतिरिक्त छुट्टी: 17 नवंबर को स्कूल खुलने के कुछ दिनों बाद ही 24 नवंबर (मंगलवार) को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी एक दिन का सरकारी अवकाश रहेगा।

छठ पूजा के बाद कब खुलेगा स्कूल?

बिहार बोर्ड द्वारा जारी हॉलिडे लिस्ट में 7 से 17 नवंबर तक दीपावली से लेकर छठ पूजा तक छुट्टी का उल्लेख है। इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी। इसलिए नवंबर में त्योहारों के कारण सरकारी स्कूलों में कई स्टेप में छुट्टी रहेगी। 

यहां भी पढ़े: हरियाणा बोर्ड 12वीं का टाइमटेबल जल्द होगा जारी, यहां देखें एक्सपेक्टेड शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 30, 2026, 18:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News