हरियाणा बोर्ड 12वीं का टाइमटेबल जल्द होगा जारी, यहां देखें एक्सपेक्टेड शेड्यूल
HBSE 12वीं एग्जाम डेट 2027: हरियाणा बोर्ड द्वारा 12वीं की डेटशीट दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में जारी किए जाने की पूरी उम्मीद की जा रही है। छात्र HBSE 12वीं की डेटशीट 2027 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां देखें।
HBSE Date Sheet 2026 Class 12 PDF Download: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), ने 12वीं की स्ट्रीम जैसे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स आदि के बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी की है। हरियाणा बोर्ड जल्द ही सेशन 2026-27 के लिए HBSE Class 12th Date Sheet 2027 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी करने की तैयारी कर रहा है, जिससे छात्रों को तैयारी करने में आसानी होगी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हरियाणा 12वीं बोर्ड 2027 की डेट शीट दिसंबर 2026 के आखिरी विक या जनवरी 2027 के पहले विक तक वेबसाइट पर जारी की जा सकती हैं। बोर्ड ने अभी तक HBSE 12वीं की डेट शीट जारी होने की ऑफिशियल डेट्स की कोई भी अपडेट नहीं दी हैं। छात्र HBSE 12वीं की डेट शीट 2027 में अलग-अलग स्ट्रीम की डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देख सकते हैं।
HBSE 12th Exam 2027: मुख्य ओवरव्यू
हरियाणा बोर्ड ने 12वीं के सभी स्ट्रीम की डेटशीट के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी |
| क्लास | सीनियर सेकेंडरी (12वीं - आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) |
| शैक्षणिक सेशन | 2026 – 2027 |
| डेटशीट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट | दिसंबर 2026 के लास्ट या जनवरी 2027 के शुरुआत में |
| प्रैक्टिकल एग्जाम की अवधि | जनवरी – फरवरी 2027 (एक्सपेक्टेड) |
| थ्योरी एग्जाम की अवधि | फरवरी 2027 के लास्ट से अप्रैल 2027 तक |
| शिफ्ट टाइम | दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bseh.org.in |
कब जारी होगी सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट और क्या है एक्सपेक्टेड एग्जाम शेड्यूल?
हरियाणा बोर्ड फाइनल एग्जाम शुरू होने से डेढ़ से दो महीने पहले ही ऑफिशियल पोर्टल पर डेटशीट PDF को उपलब्ध करा देता है। यहां से कार्यक्रम के बारे में जानें। प्रकार है:
- प्रैक्टिकल एग्जाम: थ्योरी एग्जाम से पहले, यानी जनवरी से फरवरी 2027 के दौरान संबंधित स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।
- थ्योरी एग्जाम: 12वीं के मुख्य लिखित एग्जाम फरवरी 2027 के फाइनल विक से शुरू होने की उम्मीद है, जो मार्च होते हुए अप्रैल 2027 के शुरुआती हफ्तों तक चल सकते हैं।
- एग्जाम शिफ्ट: आमतौर पर हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी के एग्जाम दोपहर 12:30 PM से 03:30 PM की सिंगल शिफ्ट में आयोजित करता है। विशेष कैटेगरी (PwD) के छात्रों को नियम के अनुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया जाता है।
HBSE 12वीं की डेट शीट 2027 जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट
हरियाणा बोर्ड ने 12वीं की डेट शीट जारी करने की ऑफिशियल डेट्स की अभी कोई अपडेट जारी नहीं की गई है। पिछले साल के अनुसार, HBSE 12th 2026-27 की डेटशीट भी इस साल 2026 के आखिरी तक जारी कर दी जाएगी।
HBSE 12th Date Sheet 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?
Haryana Board Class 12 Exam Date 2027 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर देगा, तब सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- बीएसईएच (BSEH) की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए 'Main Website' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर, वेबसाइट के 'Latest News' या 'Announcements' सेक्शन में जाएं।
- सेक्शन में जाकर Date Sheet of Senior Secondary (12th) Examination 2027 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, सब्जेक्ट-वाइज PDF को डाउनलोड कर लें।
यहां भी पढ़े: CBSE Exam 2027: इस बार क्यों देरकर रहा है CBSE Date Sheet? जानें कब तक जारी होगा फाइनल टाइमटेबल
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.