CTET Exam Date 2026: सीटेट एग्जाम कब होगा?, यहां चेक करें शेड्यूल

CTET Exam Date 2026 OUT: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा तिथि और शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ा नोटिस PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 11, 2026, 15:17 IST
CTET Exam Date 2026 Notice डाउनलोड करें।
CTET Exam Date 2026 Notice डाउनलोड करें।

CTET Exam Date 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET September 2026 परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, सीटीईटी एग्जाम का आयोजन अब 12 और 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने CTET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट-ctet.nic.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ा नोटिस देख सकते हैं। 

CTET Exam Date 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में सीटीईटी परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)
आयोजन करने वाली संस्था
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा का संस्करण
22वां संस्करण
परीक्षा सत्र
सितंबर 2026
परीक्षा तिथि
12 और 13 दिसंबर 2026
परीक्षा का स्तर
राष्ट्रीय स्तर
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन
परीक्षा का माध्यम
ऑफलाइन (पेन और पेपर)
परीक्षा की अवधि
150 मिनट
प्रश्न पत्र की भाषा
हिंदी और अंग्रेजी
प्रमाणपत्र की वैधता
आजीवन
आधिकारिक वेबसाइट

CTET Exam Date 2026 Revised

CBSE ने CTET सितंबर परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। पहले निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की चाहिए। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

CTET परीक्षा क्या है?

CTET का पूरा नाम Central Teacher Eligibility Test है। इसे हिंदी में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कहा जाता है। इस परीक्षा का आयोजन CBSE द्वारा किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है।

सीटीईटी पास करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और अन्य संबंधित स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे संबंधित भर्ती की अन्य योग्यताएं भी पूरी करते हों। CTET पास करना अपने आप में नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है।

CTET 2026 में कितने पेपर होंगे?

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा में दो पेपर होते हैं। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और जिस कक्षा को पढ़ाना चाहते हैं, उसके अनुसार पेपर चुन सकते हैं।

  • पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए।

  • पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए।

  • दोनों पेपर: जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं, वे दोनों पेपर दे सकते हैं।

CTET Paper 1 Exam Pattern 2026

सीटेट पेपर 1 में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इस प्रकार पेपर के कुल अंक 150 होते हैं।

विषय
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
30
30
भाषा-I
30
30
भाषा-II
30
30
गणित
30
30
पर्यावरण अध्ययन
30
30
कुल
150
150

CTET Exam 2026 की तैयारी कैसे करें?

सीटीईटी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उम्मीदवारों को नए शेड्यूल के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। सभी विषयों की पढ़ाई समय पर पूरी करें और पुराने प्रश्नपत्र हल करें। साथ ही, नियमित मॉक टेस्ट दें, ताकि परीक्षा में सवालों को कम समय में हल करने की अच्छी प्रैक्टिस हो सके।

CTET 2026 Selection Process

CTET एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को सीधे नौकरी नहीं मिलती। CTET सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी संबंधित स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates