PM मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 के नए सेक्शन का किया उद्घाटन, तमिलनाडु को अमृत रेलवे स्टेशनों की भी सौगात

Last Updated: Oct 11, 2026, 15:47 IST

पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनामल्ली-वडपलानी सेक्शन का उद्घाटन किया। तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की मेट्रो, हाईवे, रेलवे, पोर्ट और एजुकेशन प्रोजेक्ट की सौगात दी।

PM मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 के नए सेक्शन का किया उद्घाटन, तमिलनाडु को अमृत रेलवे स्टेशनों की भी सौगात
PM मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 के नए सेक्शन का किया उद्घाटन, तमिलनाडु को अमृत रेलवे स्टेशनों की भी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनामल्ली-वडपलानी सेक्शन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मेट्रो रेल, हाईवे, रेलवे, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ पोरूर बायपास स्टेशन से पूनामल्ली बायपास स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी किया।

शहरी कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनामल्ली-वडपलानी सेक्शन का उद्घाटन शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क यातायात पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

हाईवे परियोजनाओं का भी शिलान्यास

प्रधानमंत्री ने करीब 3,700 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनका उद्देश्य सड़क संपर्क को बेहतर बनाना, यात्रा का समय कम करना और जाम की समस्या को खत्म करना है।

साथ ही पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने NH-744 के 36 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले वडुगापट्टी-थेर्कुवेंगनल्लूर सेक्शन का उद्घाटन किया।

इसके अलावा NH-744A के 30 किलोमीटर लंबे, 4 लेन वाले मदुरै रिंग रोड सेक्शन का भी उद्घाटन किया गया। इससे मदुरै शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। वहीं, NH-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर सेक्शन पर 4 लेन वाले तिरुवरुर बाईपास का शिलान्यास किया गया।

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मिली सौगात

पीएम मोदी ने 750 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कराइकल-पेरालम रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित की। इसके अलावा कोयंबटूर और आसपास के क्षेत्रों में तीन रेल फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया। इनसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग पर जाम और इंतजार का समय कम करने के साथ सड़क सुरक्षा बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने पलानी, वेल्लोर कैंट, अंबासमुद्रम, परमाकुडी और नमक्कल के पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का भी उद्घाटन किया।

बंदरगाह और पेट्रोलियम क्षेत्र में बड़े ऐलान

चेन्नई पोर्ट पर स्टोरेज यार्ड, चार EXIM गोदाम, उन्नत क्रूज टर्मिनल और सीफेयरर्स क्लब का उद्घाटन किया गया। वहीं, वीओ चिदंबरनार और कामराजार पोर्ट से जुड़ी आठ विकास परियोजनाओं तथा कोयला बर्थ-3 का उद्घाटन हुआ। कामराजार पोर्ट में कैपिटल ड्रेजिंग की आधारशिला भी रखी गई।

इसके अलावा चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) की 1,620 करोड़ रुपये की ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक्स (LOBS) परियोजना का शिलान्यास किया गया।

IIT मद्रास में ब्रेन सेंटर और स्ट्रोक एटलस लॉन्च

शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में पीएम मोदी ने IIT मद्रास के सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर (SGBC), ग्लोबल 3D ब्रेन मैपिंग मिशन और C-STROKE स्ट्रोक एटलस का शुभारंभ किया। इन पहलों का उद्देश्य मस्तिष्क से जुड़े अनुसंधान और स्ट्रोक संबंधी अध्ययन को बढ़ावा देना है।

तमिलनाडु में शुरू की गई इन प्रोजेक्ट से परिवहन, व्यापार, औद्योगिक विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 11, 2026, 15:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News