योगी सरकार का महिलाओं को दिवाली गिफ्ट, मिलेंगे इतने फ्री LPG सिलेंडर, आंगनबाड़ी कर्मियों को भी तोहफा
यूपी की योगी सरकार ने उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को 2026-27 में दो मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल देने और आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल 3 साड़ियां देने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने दो अहम फैसले किए हैं। त्योहारों पर रसोई गैस के खर्च से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल दिए जाएंगे। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अब हर साल 2 के बजाय 3 साड़ियां मिलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
दिवाली पर कब मिलेंगे मुफ्त LPG सिलेंडर?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को FREE एलपीजी सिलेंडर रिफिल दो चरणों में उपलब्ध कराए जाएंगे। पहला फेज अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 तक चलेगा। इससे पात्र परिवारों को त्योहारों के दौरान रसोई गैस के खर्च में राहत मिलेगी।
सरकार इस योजना पर कुल 2,142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी। योगी सरकार पिछले वित्तीय वर्षों में भी होली और दिवाली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो चरणों में मुफ्त सिलिंडर रिफिल उपलब्ध कराती रही है।
मुफ्त सिलेंडर के लिए पूरी करनी होंगी ये शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए उज्ज्वला योजना का पात्र लाभार्थी होना जरूरी है। इसके साथ ही बैंक खाते का आधार से लिंक होना और आधार प्रमाणीकरण पूरा होना चाहिए। इन शर्तों को पूरा करने वाले लाभार्थियों को निर्धारित अवधि में मुफ्त सिलेंडर रिफिल का लाभ मिल सकेगा।
आंगनबाड़ी कर्मियों को अब मिलेंगी तीन साड़ियां
raकैबिनेट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को हर साल एक अतिरिक्त साड़ी देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। अब उन्हें दो के बजाय तीन साड़ियां मिलेंगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इस फैसले से प्रदेश की 3,80,290 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को फायदा होगा। इस पर सरकार 19.02 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
क्यों बढ़ाई गई साड़ियों की संख्या?
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काम के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जब निर्धारित ड्रेस को साफ रखना मुश्किल हो जाता है। नियमित धुलाई, खराब मौसम और काम के दौरान साड़ी गंदी या खराब होने पर दूसरी साड़ी की जरूरत पड़ती है।
इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हर साल एक अतिरिक्त साड़ी देने का निर्णय लिया है। इससे आंगनबाड़ी कर्मियों को रोजमर्रा के काम में आसानी होगी।
दोनों फैसलों पर कितना खर्च होगा?
योगी सरकार इन दोनों फैसलों पर कुल 2,161.80 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल के लिए 2,142.78 करोड़ रुपये और अतिरिक्त साड़ियों के वितरण के लिए 19.02 करोड़ रुपये शामिल हैं। इन फैसलों के जरिए सरकार ने उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को त्योहारों पर राहत देने और आंगनबाड़ी कर्मियों की जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया है।
यूपी के सरकारी कर्मचारियों को कब मिलेगा वेतन वृद्धि का तोहफा? क्या है पिछले वेतन आयोगों का रिकॉर्ड
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.