8th Pay Commission: यूपी के सरकारी कर्मचारियों को कब मिलेगा वेतन वृद्धि का तोहफा? क्या है पिछले वेतन आयोगों का रिकॉर्ड

Last Updated: Oct 11, 2026, 11:18 IST

8th Pay Commission: यूपी के सरकारी कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग की चर्चा के बीच उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में चलिए समझते हैं कि यूपी के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के लिए कब तक इंतजार करना पड़ सकता है।  

मई 2027 में आ सकती है 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?
मई 2027 में आ सकती है 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

8th Pay Commission Update: महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों को अपनी सैलरी बढ़ने का इंतजार रहता है। अब केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों की निगाहें भी 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं। कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई सैलरी के लिए अभी कितना इंतजार करना होगा? क्या अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है? फिलहाल, राज्य सरकार ने इस बारे में कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की है।

हालांकि, पिछले वेतन आयोगों को लागू करने का रिकॉर्ड कुछ संकेत जरूर देता है। चलिए समझते हैं कि यूपी के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के लिए कब तक इंतजार करना पड़ सकता है।

मई 2027 में आ सकती है 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग काफी अहम है। इसकी सिफारिशों से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, भत्तों और पेंशन में बदलाव का रास्ता साफ हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग मई 2027 तक केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। इसके बाद सिफारिशों पर विचार करके उन्हें लागू करने के संबंध में फैसला लिया जाएगा।

यूपी में 8वें वेतन आयोग पर क्या है सरकार का रुख?

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 8वें वेतन आयोग को लेकर राज्य सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। सरकार ने अभी तक इसे लागू करने की तारीख नहीं बताई है। न ही इस संबंध में राज्य कैबिनेट से किसी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है।

7वें वेतन आयोग पर कब हुआ था फैसला?

पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश सरकार ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मंजूरी 13 दिसंबर 2016 को दी थी। इसे 1 जनवरी 2017 से प्रभावी किया गया था। हालांकि इस पुराने रिकॉर्ड के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि 8वें वेतन आयोग को भी उसी समय-सीमा में लागू किया जाएगा।

6वें वेतन आयोग में भी मिला था एरियर का लाभ

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को 6वें वेतन आयोग के दौरान भी बकाया राशि यानी एरियर का लाभ मिला था। राज्य सरकार ने अगस्त 2008 में इसकी सिफारिशों को लागू करने की मंजूरी दी थी, जबकि संशोधित वेतनमान 1 जनवरी 2006 से प्रभावी किया गया था।

इसी कारण से 8वें वेतन आयोग को लेकर भी कर्मचारियों के बीच यह उम्मीद है कि सरकार लागू करने की तारीख तय करते समय एरियर के मुद्दे पर विचार कर सकती है। 

क्या यूपी चुनाव पहले बढ़ेगी सैलरी?

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कर्मचारियों के बीच यह सवाल चर्चा में है कि क्या योगी सरकार चुनाव से पहले 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

लेकिन अभी तक सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। पिछले वेतन आयोगों का रिकॉर्ड बताता है कि यूपी में वेतन संशोधन के फैसले पहले भी लिए गए हैं, लेकिन 8वें वेतन आयोग को लागू करने का समय केंद्र और राज्य सरकार के आगामी निर्णयों पर निर्भर करेगा।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 11, 2026, 11:18 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News