HBSE Class 10th October Exam 2026 Begins TODAY: हरियाणा बोर्ड 10वीं अक्टूबर एग्जाम शुरू, देखें सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट और टाइमिंग!

HBSE 10th October Exam 2026 Date Sheet: हरियाणा बोर्ड (HBSE) 10वीं के अक्टूबर एग्जाम 2026 आज से शुरू हो गए है। छात्रों के एग्जाम 01 से 13 अक्टूबर तक आयोजित किए गए है। छात्र सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट, टाइम और उनके निर्देशों के बारे में जानने के लिए यहां देखें।  

Oct 1, 2026, 13:50 IST
HBSE Class 10th October Exam 2026 Date Sheet
HBSE Class 10th October Exam 2026 Date Sheet

Haryana Board Class 10th October Exam 2026 Schedule Out, Begins Today: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH / HBSE), भिवानी द्वारा आयोजित 10वीं (Secondary Academic & Open School) अक्टूबर एग्जाम 2026 की शुरुआत आज से हो चुकी है। बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह एग्जाम आज 01 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए गए है।

यह एग्जाम विशेष रूप से CTP (Credit Transfer Policy), OCTP, कम्पार्टमेंट (Compartment), Re-appear, Partial / Full Improvement, EIOP (Eligible for Improvement of Performance) और अतिरिक्त सब्जेक्ट (Additional) वाले छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे है। जो छात्र इन एग्जाम में भाग ले रहे हैं, वह यहां से एग्जाम का समय, शिफ्ट डिटेल्स और सब्जेक्ट-वाइज डेट्स आदि के बारे में जानें। 

HBSE 10th October Exam 2026: एग्जाम की डेट्स और शिफ्ट डिटेल्स

हरियाणा बोर्ड ने एग्जाम सेंटर पर सभी एग्जाम के लिए सिंगल शिफ्ट की व्यवस्था की है। छात्र यहां से देखें। 

  • एग्जाम की शिफ्ट: दोपहर की शिफ्ट में एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • मुख्य सब्जेक्ट का समय (Core Subjects): यह एग्जाम दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कुल 3 घंटे के लिए आयोजित होंगे। 
  • NSQF और प्रायोगिक सब्जेक्ट का टाइम: दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक यानी 2.5 घंटे का समय मिलेगा।
  • रिपोर्टिंग टाइम: एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर पर एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले यानी दोपहर 01:15 से 01:30 बजे तक पहुंचना जरूरी है। 

HBSE Class 10th October Exam 2026 Date Sheet - यहां क्लिक करें 

HBSE Class 10th October Exam 2026: Complete Subject-Wise Date Sheet Table

हरियाणा बोर्ड 10वीं की अक्टूबर एग्जाम 2026 का पूरा ऑफिशियल कार्यक्रम और डेट्स के बारे में नीचे दी गई टेबल से जानें। 

डेट 
डे 
सब्जेक्ट कोड
सब्जेक्ट का नाम 
एग्जाम टाइम 
01 अक्टूबर 2026
गुरुवार
049
संस्कृत 
02:00 PM - 05:00 PM
03 अक्टूबर 2026
शनिवार
009 / 010
गणित (Mathematics - Standard & Basic)
02:00 PM - 05:00 PM
05 अक्टूबर 2026
सोमवार
017
सामाजिक विज्ञान (Social Science)
02:00 PM - 05:00 PM
06 अक्टूबर 2026
मंगलवार
005
अंग्रेजी (English)
02:00 PM - 05:00 PM
07 अक्टूबर 2026
बुधवार
013
विज्ञान (Science)
02:00 PM - 05:00 PM
08 अक्टूबर 2026
गुरुवार
001
हिंदी (Hindi)
02:00 PM - 05:00 PM
09 अक्टूबर 2026
शुक्रवार
037
पंजाबी (Punjabi)
02:00 PM - 05:00 PM
12 अक्टूबर 2026
सोमवार
041 / 025
उर्दू / ड्राइंग / संस्कृत व्याकरण आदि
02:00 PM - 05:00 PM / 04:30 PM
13 अक्टूबर 2026
मंगलवार
033 / 932
होम साइंस / रिटेल (NSQF Subjects)
02:00 PM - 04:30 PM

एग्जाम सेंटर के कड़े नियम और जरूरी गाइडलाइंस क्या है? 

छात्रों की सुविधा और एग्जाम के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने कुछ सख्त नियम बनाए हैं। 10वीं के सभी छात्र यहां से जानें।

  1. वेरिफाइड एडमिट कार्ड: छात्रों के पास स्पष्ट रंगीन फोटो और स्कूल प्रमुख/बोर्ड द्वारा अटेस्टेड किया हुआ Admit Card होना चाहिए। बिना इसके छात्रों को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  2. प्रतिबंधित सामान: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एग्जाम हॉल में ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि किसी छात्र के पास ऐसा कोई उपकरण पाया जाता है, तो छात्र पर UMC (Unfair Means Case) फिल किया जाएगा।
  3. स्टेशनरी और सामग्री: मानचित्र कार्य के लिए आवश्यक पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स या लॉग-टेबल छात्रों को खुद साथ लेकर आना होगा।

यहां भी पढ़े: Bihar STET 2026: 2nd डमी एडमिट कार्ड में ऐसे करें करेक्शन, जानें पूरी प्रक्रिया

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates