आईबीपीएस क्लर्क (CRP CSA-XVI) नोटिफिकेशन जारी: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आसान स्टेप्स

IBPS Clerk Notification 2026: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के रजिस्ट्रेशन से जुड़े नोटिस को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र यहां से सभी डिटेल्स को जानें। साथ ही, रजिस्ट्रेशन करने के डायरेक्ट लिंक का पाएं।

Aug 1, 2026, 13:03 IST

IBPS Clerk Recruitment 2026 Out: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने Customer Service Associate (CSA / Clerk - CRP CSA-XVI) के 11,403 पोस्ट पर आज यानी 1 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन का ऑफिशियल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

इस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से देश के प्रमुख Public Sector Banks में क्लर्क/कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पोस्ट पर लोगों की भर्ती की जाएगी। साथ ही, इच्छुक छात्र 21 अगस्त 2026 से पहले तक ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कौन-कौन से बैंक शामिल - Participating Banks 

IBPS ने Customer Service Associate (CSA / Clerk - CRP CSA-XVI) की पोस्ट के लिए इन निन्मलिखित बैंको को शामिल किया है। 

1. बैंक ऑफ बड़ौदा

2. कैनरा बैंक

3. इंडियन ओवरसीज बैंक

4. यूको बैंक

5. बैंक ऑफ इंडिया समेत 

6. बैंक ऑफ महाराष्ट्र

7. इंडियन बैंक 

8. पंजाब नेशनल बैंक ETC

साथ ही, इस साल 2026 में क्लर्क के एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किए गए है। लेकिन, प्रीलिम्स में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस मेन्स एग्जाम में अब कुल सवालों के नंबर बढ़कर 160 हो गए है, जबकि पिछले साल 155 सवाल एग्जाम में आए थे। 

IBPS Clerk (CRP CSA-XVI) 2026 से जुड़ी मुख्य Highlights 

IBPS Clerk (CRP CSA-XVI) 2026 के लिए रजिस्टर्ड करने वाले छात्र सभी डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 
डिटेल्स 
संस्था का नाम
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS)
एग्जाम का नाम 
CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026)
पोस्ट का नाम
Customer Service Associate (कस्टमर सर्विस एसोसिएट / क्लर्क)
कुल वैकेंसी 
11,403 पोस्ट 
रजिस्ट्रेशन डेट 
01 अगस्त 2026 
रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 
21 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की डेट 
1 अगस्त-21 अगस्त 2026
आयु सीमा (01-08-2026 तक)
20 से 28 साल
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, कंप्यूटर साक्षरता
रजिस्ट्रेशन फीस 
850 (General/OBC/EWS)
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि
10 और 11 अक्टूबर 2026
प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET)
सितंबर 2026
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम
अक्टूबर 2026
प्रीलिम्स का रिजल्ट
नवंबर 2026
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स कब होगा?
दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट
मार्च 2027
मेन्स परीक्षा तिथि
27 दिसंबर 2026
सेलेक्शन प्रोसेस
  • Prelims Exam 
  • Mains Exam 
  • Interview
आधिकारिक वेबसाइट

ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर मौजूद ‘CRP CSA-XVI / IBPS Clerk 2026’ के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. ‘Click here for New Registration’ पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करें।
  4. अपनी पर्सनल और शैक्षणिक डिटेल्स को ध्यान से फिल करें। IBPS क्लर्क स्टेट-वाइज भर्ती है, इसलिए अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को चुनें।
  5. अपना पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हैंड-रिटन डिक्लेरेशन स्कैन करके अपलोड करें।
  6. यह सभी प्रोसेस को करने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस को जमा करें। 

IBPS क्लर्क XVI भर्ती 2026 के ऑफिशियल लिंक्स 

IBPS क्लर्क XVI भर्ती 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक 
IBPS क्लर्क XVI भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिस

छात्र रजिस्ट्रेशन करने से पहले IBPS द्वारा जारी किए गए नोटिस Official Notification PDF को ibps.in पर जाकर ध्यान से पढ़ें।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates