Indian Bank Apprentice Vacancy 2026: इंडियन बैंक अप्रेंटिस के 1500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन करें

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026: इंडियन बैंक अप्रेंटिस में 1500 अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से शुरू किए जाएंगे। सिलेक्शन प्रोसेस सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।

Nov 4, 2026, 12:37 IST

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026: बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू कूी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य अप्रेंटिस के कुल 1500 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

Indian Bank Apprentice Notification PDF

इंडियन बैंक द्वारा यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत की जा रही है। इसमें कुल 1500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदों के लिए आवेदन राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने राज्य में उपलब्ध पदों की जानकारी नीचे दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Related Stories

इंडियन बैंक अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Highlights

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार वैकेंसी से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं: 

विवरण
जानकारी
भर्ती संस्था
इंडियन बैंक
पद का नाम
अप्रेंटिस
कुल पद
1500
आवेदन शुरू
5 नवंबर 2026
अंतिम तिथि
25 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
indianbank.bank.in

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित निर्धारित कटऑफ तिथि और अन्य शर्तों की जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन में देखें।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क और स्टाइपेंड

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये + जीएसटी निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 175 रुपये + जीएसटी का भुगतान करना होगा।

चयनित अप्रेंटिस को प्रशिक्षण के दौरान शाखा के स्थान के अनुसार 12,300 रुपये से 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाएं।

2. करियर सेक्शन में अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन ओपन करें।

3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।

5. अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

 Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा के 837 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू


6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।