Jammu Kashmir Winter Vacation 2026: जम्मू कश्मीर में 30 से बंद होंगे प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल, 9वीं-12वीं का शेड्यूल भी जारी

J&K School Winter Holidays 2026-27: कश्मीर संभाग के स्कूलों में  विंटर वेकेशन के अंदर प्री-प्राइमरी से 8वीं तक 30 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 और 9वीं से 12वीं तक 14 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक छुट्टियां रहेंगी। शिक्षकों को छुट्टियों के दौरान शैक्षणिक कार्यों के लिए उपलब्ध रहने और स्कूल खुलने से 4 दिन पहले रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

Nov 27, 2026, 19:36 IST
Jammu Kashmir Winter Vacation 2026
Jammu Kashmir Winter Vacation 2026

Kashmir Winter Vacation 2026: जम्मू की घाटी में बढ़ती ठंड और गिरते पारे के बीच डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन कश्मीर (DSEK) ने कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों 12वीं तक के लिए Winter Vacation 2026-27 का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। शुक्रवार यानी 27 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अंदर यह छुट्टी अलग-अलग स्टेजों के रूप से लागू की जा रही है। 

नए नोटिस के अनुसार, प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के छात्रों के लिए सर्दियों की छुट्टियां 30 नवंबर 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेंगी। वहीं, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए विंटर वेकेशन 14 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। श्रीनगर में कम से कम तापमान शून्य से नीचे (-2.0°C तक) लुढ़कने के बीच इस फैसले से बच्चों को खुशी मिली है।

Kashmir Schools Winter Vacation 2026: क्लास-वाइज पूरा शेड्यूल

DSEK द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अलग-अलग क्लासेस के लिए छुट्टियों की डेट्स नीचे दी गई इस टेबल में शामिल हैं:

Related Stories

क्लास ग्रुप
विंटर वेकेशन छुट्टियां शुरू 
विंटर वेकेशन छुट्टियां समाप्त
स्कूल खुलने की एक्सपेक्टेड डेट 
प्री-प्राइमरी से 8वीं
30 नवंबर 2026
28 फरवरी 2027
1 मार्च 2027
9वीं से 12वीं
14 दिसंबर 2026
22 फरवरी 2027
23 फरवरी 2027

टीचर और संस्था प्रमुखों के लिए DSEK के सख्त निर्देश

छुट्टियों के दौरान शैक्षणिक व्यवस्था और स्कूल खुलने की तैयारियों को लेकर निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं:

  • अकादमिक कार्यों के लिए उपलब्धता: अवकाश अवधि के दौरान सभी शिक्षण संकाय (Teaching Faculty) किसी भी शैक्षणिक गतिविधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।
  • स्कूल खुलने से 4 दिन पहले रिपोर्टिंग: शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल दोबारा खुलने की तिथि से 04 दिन पहले अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित हों ताकि कक्षाएं शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें।
  • नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: निदेशालय ने चेतावनी दी है कि निर्धारित कार्यक्रम के पालन में संस्था प्रमुखों या शिक्षण स्टाफ की ओर से किसी भी प्रकार की चूक होने पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां भी पढ़े: CLAT 2027 Paper Leak Warning: कंसोर्टियम ऑफ NLUs ने फर्जी दावों पर जारी की सख्त चेतावनी, 6 दिसंबर को होगा एग्जाम 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।