JEE Advanced 2027 Exam Date जारी; मिलेंगे सिर्फ दो मौके, jeeadv.ac.in पर देखें लेटेस्ट अपडेट

IIT Delhi JEE Advanced 2027 Schedule: आईआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाले जेईई-एडवांस्ड 2027 का एग्जाम 23 मई को होगा, जिसके लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और लगातार दो सालों के दो मौके का नियम जारी कर दिए गए हैं।

Nov 13, 2026, 20:07 IST
JEE Advanced 2027 Exam Date Out
JEE Advanced 2027 Exam Date Out

JEE Advanced 2027 Exam Date Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) ने सेशन 2027 के लिए जेईई-एडवांस्ड (JEE Advanced 2027) के एग्जाम डेट और इससे जुड़े सभी एलिजिबिटी नियमों को ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया हैं। इस साल एग्जाम का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।

जारी नोटिस के अनुसार, देश की यह सबसे कठिन इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 23 मई 2027 को आयोजित किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आईआईटी दिल्ली ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों के पास एग्जाम देने के लिए केवल दो ही मौके यानी Two Attempts रहेंगे। 

JEE Advanced 2027 Overview

जेईई-एडवांस्ड 2027 एग्जाम और उसकी एलिजिबिलिटी से जुड़ी सभी डिटेल्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल वेबसाइट 
एग्जाम की डेट 
23 मई 2027
आयोजन संस्थान
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली
अनुमत अवसरों की नंबर
लगातार दो सालों में दो मौके (12वीं पास करने का साल व उसके अगला साल)
कुल चयनित छात्र
जेईई-मेन के आधार पर टॉप 2.50 लाख छात्र
आयु सीमा (Age Limit)
1 अक्टूबर 2002 या उसके बाद जन्मे छात्र (आरक्षित कैटेगरी को नियम अनुसार छूट)
एलिजिबल साल के छात्र
साल 2026 और 2027 में 12वीं पास करने वाले तथा 12 जून 2025 के बाद रिजल्ट पाने वाले छात्र

एग्जाम के दो मौके और एलिजिबिलिटी के मुख्य नियम 

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, एग्जाम में शामिल होने के लिए निम्नलिखित मानदंडों का पालन करना जरूरी होगा:

  • पास आउट साल: ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन छात्रों ने साल 2026 या 2027 में अपनी 12वीं कक्षा के एग्जाम पास की है, वे इस एग्जाम के लिए एलिजिबिल होंगे। इसके अलावा, ऐसे छात्र जिनके 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 12 जून 2025 के बाद जारी किया गया था, वे भी इसके लिए योग्य माने जाएंगे।
  • अटेम्प्ट्स की सीमा: छात्रों के पास लगातार दो सालों में केवल दो ही मौके होंगे। यानी छात्र अपने 12वीं बोर्ड पास करने के साल में और उसके ठीक अगले साल ही जेईई-एडवांस्ड का एग्जाम दे सकते हैं।
  • आयु सीमा का बंधन: एग्जाम में वही छात्र बैठ सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 अक्टूबर 2002 के बाद की है। साथ ही, सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों को आयु सीमा में छूट मिलती है।

एग्जाम में छात्रों को मिलेगी ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा (On-Screen Calculator Facility)

आईआईटी दिल्ली द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में इस बार छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट का ऐलान किया गया है:

  • बेसिक कैलकुलेटर का प्रावधान: एग्जाम के दौरान छात्रों को कंप्यूटर स्क्रीन पर ही एक बेसिक (नॉन-साइंटिफिक) कैलकुलेटर इस्तेमाल करने का ऑप्शन दिया जाएगा।
  • डिस्प्ले साइज: यह ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर 10 से 12 मार्क्स वाला होगा, जिससे छात्रों को जटिल गणनाओं को सॉल्व करने में आसानी होगी और टाइम की भी बचत होगी।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।