नीट पीजी राउंड-1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, mcc.nic.in पर देखें चॉइस फिलिंग डेट और सीट अलॉटमेंट शेड्यूल

Last Updated: Oct 12, 2026, 12:37 IST

NEET PG 2026 Round 1 Registration Begins at mcc.nic.in: नीट पीजी राउंड 1 काउंसिलिंग 2026 के लिए आज 12 अक्टूबर 2026 से सभी छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। छात्र 21 अक्टूबर से पहले अपनी फीस को जमा कर दें। छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक को पाएं। 

MCC NEET PG Round 1 Counselling 2026 Registration Start
MCC NEET PG Round 1 Counselling 2026 Registration Start

MCC NEET PG Round 1 Counselling 2026 Registration Out: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ग्रेजुएशन चिकित्सा सिलेब्स (MD, MS, DNB, Diploma) में एडमिशन के लिए NEET PG Counselling 2026 के राउंड 1 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज दोपहर 12 बजे से शुरू कर दिया गया है। NEET PG एग्जाम पास करने वाले सभी एलिजिबल छात्र ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल mcc.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। साथ ही, रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्रों को च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग करना भी जरूरी है। छात्रों के राउंड 1 का रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी होगा। 

इस ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग के माध्यम से देश भर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 50% AIQ सीटों, डिम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, AFMS और DNB कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा।

NEET PG Counselling 2026 Round 1: रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल 

नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड-1 काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और शेड्यूल के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

काउंसलिंग इवेंट

निर्धारित शेड्यूल 

काउंसलिंग प्राधिकरण

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) / DGHS

राउंड-1 रजिस्ट्रेशन प्रारंभ डेट 

12 अक्टूबर 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

21 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)

ऑनलाइन फीस भुगतान विंडो

21 अक्टूबर 2026 (शाम 3:00 बजे तक)

चॉइस फिलिंग की डेट्स 

13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग की डेट्स 

21 अक्टूबर (शाम 4:00 बजे) से 22 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 बजे तक)

सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग

22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026

राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

24 अक्टूबर 2026

अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग व जॉइनिंग

26 अक्टूबर से 02 नवंबर 2026

ऑफिशियस पोर्टल

mcc.nic.in

MCC NEET PG Round 1 Counselling 2026 Registration Start - यहां क्लिक करें 

NEET PG 2026 काउंसलिंग के लिए खुद रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र NEET PG Counselling 2026 Round 1 के लिए छात्र खुद रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. नीट पीजी काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in और pg-medical-counselling पर विजिट करें। 

2. विजिट करने के बाद छात्र रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी जानकारी को फिल करें। 

4. डिटेल्स को फिल करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें। 

5. छात्र फीस जमा करते ही फॉर्म को सबमिट करें। 

6. रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करते ही छात्र फॉर्म का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए Required Documents List 

NEET PG Counselling 2026 के लिए अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्टिंग के लिए छात्रों को नीचे दिए इन निम्नलिखित ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपियों को तैयार रखें। 

  • NEET PG 2026 एडमिट कार्ड और रैंक/स्कोर कार्ड
  • MBBS डिग्री प्रमाणपत्र या प्रोविजनल पासिंग सर्टिफिकेट
  • MBBS के सभी सालों की मार्कशीट 
  • 12 महीने की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र
  • स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) या National Medical Commission (NMC) द्वारा जारी स्थायी/अस्थायी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट या जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/EWS/PwD, यदि लागू हो)

NEET PG काउंसलिंग 2026: सीट अलॉटमेंट और ऑप्शन फिल करना 

NEET PG काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेज और ग्रेजुएट मेडिकल सिलेब्स को चुन कर निर्धारित शेड्यूल के अंदर अपने ऑप्शनों को चुनकर फाउनल करना होगा। 

छात्रों को बता दें कि MCC सभी छात्रों के लिए 22 और 23 अक्टूबर को राउंड 1 के लिए सीटों को अलॉट करेगी। साथ ही, इस राउंड 1 का रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर 24 अक्टूबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

यहां भी पढ़े: Haryana NEET Round 3 Seat Allotment Result 2026 जारी, MBBS/BDS एलॉटमेंट PDF यहां से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 12, 2026, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News