UP Cooperative Bank Admit Card 2026: जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर सहित अन्य पदों का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 12, 2026, 13:07 IST

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लैरिकल स्टाफ) समेत विभिन्न पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Cooperative Bank Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) ने जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट/कैशियर समेत विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 14 और 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी, उन्हें उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर परीक्षा शहर की जानकारी भेज दी गई है। उम्मीदवार UPCISB Admit Card 2026 से परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि भी चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (एग्जाम वेन्यू की सूचना सहित) उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा-मण्डल (यूपीसीआईएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPCISB की ओर से 22 और 26 अक्टूबर 2026 को होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और अन्य जरूरी जानकारी अलग से दी जाएगी। इन तिथियों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नई जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Screenshot 2026-10-12 130358

UP Cooperative Bank Admit Card 2026- हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) की ओर से विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 14, 16, 22 और 26 अक्टूबर, 2026  को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब नीचे दी गई तालिका में विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।

क्र. सं.

दिनांक एवं दिवस

पाली एवं समय

पदनाम

संस्था का नाम

1.

14.10.2026 (बुधवार)

प्रथम पाली

प्रातः 08:00 से 10:00 बजे तक

सहायक / कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट) / क्लेरिकल स्टाफ (श्रेणी-3)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

2.

14.10.2026 (बुधवार)

द्वितीय पाली

दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक

सहायक / कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट) / क्लेरिकल स्टाफ (श्रेणी-3)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

3.

14.10.2026 (बुधवार)

तृतीय पाली

सायं 04:00 से 06:00 बजे तक

सहायक / कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट) / क्लेरिकल स्टाफ (श्रेणी-3)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

4.

16.10.2026 (शुक्रवार)

प्रथम पाली

प्रातः 08:00 से 10:00 बजे तक

सहायक लेखाकार (श्रेणी-3)

उ.प्र. कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड

5.

16.10.2026 (शुक्रवार)

द्वितीय पाली

दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक

लेखा लिपिक (श्रेणी-3)

उ.प्र. सहकारी जूट एवं कृषि विकास संघ लिमिटेड

6.

22.10.2026 (गुरुवार)

प्रथम पाली

प्रातः 08:00 से 10:00 बजे तक

लेखाकार (श्रेणी-3)

उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड

7.

22.10.2026 (गुरुवार)

द्वितीय पाली

दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक

सहायक लेखाकार (श्रेणी-3)

उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड

8.

22.10.2026 (गुरुवार)

तृतीय पाली

सायं 04:00 से 06:00 बजे तक

सहायक लेखाकार (श्रेणी-3)

उ.प्र. राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड / उ.प्र. उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड

9.

26.10.2026 (सोमवार)

प्रथम पाली

प्रातः 08:00 से 10:00 बजे तक

अवर अभियन्ता (सिविल) (श्रेणी-3)

उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड

10.

26.10.2026 (सोमवार)

द्वितीय पाली

दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक

अवर अभियन्ता (सिविल) (श्रेणी-3)

उ.प्र. राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड

नोट: उक्त सभी ऑनलाइन परीक्षाओं में प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 12, 2026, 13:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News