NEET UG Stray Vacancy Round 2026 Updated Dates: नीट यूजी (NEET UG) के जरिए मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट आज जारी जारी कर दी गई है। चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के अंदर बीडीएस (BDS) और बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) की खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित होने वाले राउंड-6 (Stray Vacancy Round) के शेड्यूल में रिवाइज्ड किया है।
जो छात्र अभी तक अपनी मनपसंद सीट सुरक्षित नहीं कर पाए हैं। साथ ही, इस फाइनल राउंड की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे थे, उनके पास अब एडमिशन पाने का एक और शानदार मौका है।
NEET UG 2026 Round 6 Schedule: मुख्य डिटेल्स
एमसीसी द्वारा जारी बीडीएस और बीएससी नर्सिंग के राउंड-6 काउंसलिंग का रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
Related Stories
|
काउंसलिंग स्टेप
|
निर्धारित डेट्स और टाइम
|
|
रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की सुविधा
|
17 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2026 (पेमेंट की सुविधा 18 नवंबर 2026 को रात 09:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
|
|
चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग
|
• चॉइस फिलिंग: 17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे तक)
• चॉइस लॉकिंग: 18 नवंबर (सायं 05:00 बजे) से 19 नवंबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे तक)
|
|
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया
|
19 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 के बीच
|
|
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
|
20 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा
|
|
अलॉटमेंट कॉलेज में रिपोर्टिंग
|
21 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 (सायं 05:00 बजे तक, सर्वर टाइम के अनुसार)
|
NEET UG 2026 Round 6 Stray Vacancy Round Schedule Revised: यहां क्लिक करें
राउंड-6 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के मुख्य स्टेप्स
एमसीसी के रिवाइज्ड नोटिस के अनुसार, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए यह काउंसलिंग प्रक्रिया कुछ इस प्रकार आगे बढ़ेगी:
- रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: जो छात्र नए सिरे से भाग लेना चाहते हैं, जिन्हें पिछले राउंड में सीट नहीं मिली है, वे 17 नवंबर से 18 नवंबर 2026 (रात 9 बजे तक) के बीच अपना रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान कर सकते हैं।
- चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्सेज का सेलेक्शन बहुत सावधानी से करना होगा। चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 18 नवंबर को शाम 5 बजे से शुरू होकर 19 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक समाप्त होगी।
- सीट अलॉटमेंट और रिजल्ट: छात्रों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर एमसीसी द्वारा 19 और 20 नवंबर को सीटों की प्रोसेसिंग की जाएगी, और इसके बाद 20 नवंबर 2026 को राउंड-6 का ऑफिशियलल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
- कॉलेज रिपोर्टिंग: जिन छात्रों को इस राउंड में कॉलेज अलॉट होगा, उन्हें 21 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच निर्धारित टाइम (शाम 5:00 बजे तक) के अंदर अपने अलॉटेड कॉलेज में जाकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ अपनी उपस्थिति को फिल करानी होगी और एंट्रेंस प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
यहां भी पढ़े: UPSC CSE 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा (IAS) 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल, जानें कब होगा पर्सनैलिटी टेस्ट
