NCERT Class 10 Textbooks Print Quality: नेशनल काउंसलिंग ऑफ एजुकेशन रीसर्च एंड ट्रेंनिंग (NCERT) ने 10वीं के सिलेब्स की किताबों में खराब प्रिंट क्वालिटी और धुंधले शब्दों की शिकायतों पर देते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 10वीं के बोर्ड एग्जाम से पहले किताबों में खराब प्रिंटिंग को देखते हुए सभी पेरेंट्स ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज की है।
जिसे देखते हुए परिषद ने ऑफिशियल बयान जारी कर सभी छात्रों और पेरेंट्स को आश्वासन दिया है कि ‘छपाई में लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी प्रिंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
देशभर के लाखों छात्र अपनी पढ़ाई के लिए NCERT किताबों पर पूरी तरह निर्भर रहते हैं, ऐसे में खराब प्रिंटिंग से जुड़ा यह मामला पेरेंट्स और छात्रों के बीच काफी परेशानी खड़ी कर देने वाला टॉपिक बन गया है।
कैसे सामने आया 10वीं की किताबों में खराब छपाई का मामला?
यह मामला सुर्खियों में तब आया जब सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल (@VineetJindal_) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर 10वीं की NCERT सिलेब्स की किताबों की प्रिंट क्वालिटी को लेकर चिंता सभी लोगों के आगे व्यक्त की। यहां से देखें कि उन्होने क्या कहा:
Related Stories
उन्होंने शिक्षा मंत्रालय और NCERT से तत्काल संज्ञान लेकर छपाई के मानकों की समीक्षा करने का भी आग्रह किया।
NCERT का ऑफिशियल बयान और चेक करने की स्थिति
अभिभावकों, शिक्षकों और कानूनी विशेषज्ञों की बढ़ती चिंताओं के बीच NCERT ने रविवार, 22 नवंबर 2026 को अपने आधिकारिक X हैंडल से बयान जारी कर मामले की गंभीरता को स्वीकार किया।
सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर यह भी चर्चा सामने आती रही है कि कई बार खराब छपाई या अनधिकृत कॉपियों से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं, जिसके चलते NCERT और CBSE पहले ही छात्रों और पेरेंट्स को केवल ऑफिशियल माध्यमों से ही किताबें खरीदने की सलाह दे चुके हैं।
यहां भी पढ़े:
