NEET 2027 Exam Pattern & Mode Update: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले NEET UG 2027 Exam के मोड को लेकर एक बार फिर बड़ी चर्चा जारी हो गई है। पहले एग्जाम को 2027 से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में करवाने का फैसला लिया जा रहा था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों और चुनौतियों को देखते हुए NEET 2027 Exam को भी पेन-पेपर (OMR) मोड में करवाने के आसार दिख रहे हैं।
एग्जाम सुधारों पर विचार कर रही नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली हाई-पावर्ड टास्क फोर्स (HPTF) का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ाया जा चुका है। रिपोर्ट आने और स्वास्थ्य मंत्रालय व नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के लेवल पर बात-चीत के बाद ही एग्जाम के प्रारूप को लेकर फाइनल फैसला लिया जाएगा। हालांकि, NTA ने अभी तक 2027 के एग्जाम मोड को लेकर कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है।
NEET UG 2027 एग्जाम मोड: सटीक और जरूरी जानकारी
नीट यूजी 2027 एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मौजूदा स्थिति से जुड़े मुख्य तथ्य को नीचे से देखें।
Related Stories
- एक्सपेक्टेड एग्जाम मोड: पेन-पेपर (ऑफलाइन OMR मोड) जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही, हाइब्रिड मोड या चरणबद्ध CBT पर भी चर्चा की जारी हैं।
- एग्जाम आयोजित करने वाली संस्था: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)।
- टास्क फोर्स की स्थिति: नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स की रिपोर्ट जनवरी 2027 तक आने की उम्मीद (पहले अक्टूबर 2026 की समयसीमा थी) की जा रही है।
- ऑफिशियल घोषणा कब? टास्क फोर्स की सिफारिशों और मंत्रालय की मंजूरी के बाद NTA के नोटिस बुलेटिन (एक्सपेक्टेड रूप से फरवरी 2027 के आसपास) में स्थिति स्पष्ट होगी।
- सिलेबस: फिलहाल NCERT आधारित सिलेबस और पुराने एलिजिबिलिटी (एडमिशन का साल के 31 दिसंबर तक न्यूनतम 17 साल आयु, ऊपरी आयु सीमा नहीं) को ही आधार मानकर तैयारी की जा रही है।
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) लागू करने में क्या हैं बड़ी चुनौतियां?
22 लाख से अधिक छात्रों वाली इतनी बड़ी एग्जाम को अचानक पूरी तरह ऑनलाइन (CBT) मोड में लाना व्यावहारिक रूप से आसान नहीं माना जा रहा है:
- बड़ी संख्या में सेंटर और शिफ्ट्स: लाखों छात्रों के लिए पर्याप्त कंप्यूटर सिस्टम, स्थिर इंटरनेट, बिजली बैकअप और सुरक्षित एग्जाम सेंटर की व्यवस्था करना बड़ा काम है। यदि एग्जाम कई शिफ्ट्स में होते है, तो हर शिफ्ट के लिए अलग क्वश्न पेपर और लॉजिस्टिक्स संभालने होंगे।
- नॉर्मलाइजेशन (Normalisation) की संवेदनशीलता: नीट में एक-एक मार्क्स से रैंक और मेडिकल सीट में बड़ा अंतर आ जाता है। अलग-अलग शिफ्ट्स में बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री के क्वश्न के कठिनाई लेवल को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण होती है।
- डिजिटल गैप और राज्यों की राय: ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्रों के पास कंप्यूटर अभ्यास की समान सुविधा न होने, डिजिटल डिवाइड और बुनियादी ढांचे को लेकर कई राज्यों ने चिंता जताई है। कई राज्यों ने 12वीं के अंकों को वेटेज देने, साल में एक से अधिक बार एग्जाम या चरणबद्ध/हाइब्रिड बदलाव जैसे सुझाव भी दिए हैं।
हाइब्रिड मोड का ऑप्शन क्या है?
विशेषज्ञों और चर्चाओं में हाइब्रिड मॉडल को एक एक्सपेक्टेड मध्य मार्ग के रूप में देखा जा रहा है। इसके अंदर बड़े या तैयार सेंटरों पर डिजिटल/CBT व्यवस्था और बाकी जगह पारंपरिक/पेन-पेपर या सुरक्षित व्यवस्था के जरिए धीरे-धीरे बदलाव करने की बात कही जाती है, ताकि छात्रों और व्यवस्था दोनों को अचानक झटका न लगे। जब तक NTA ऑफिशियल बुलेटिन जारी नहीं करता, तब तक किसी भी प्रारूप को फाइनल मानकर नहीं चलना चाहिए।
यहां भी पढ़े: UP Board 2027: यूपी बोर्ड ने 9वीं और 11वीं छात्रों के लिए खोली करेक्शन विंडो, नाम से लेकर DOB तक सुधारने का मौका
