कैंसर पीड़ित मां से किया वादा निभाया, UPSC CAPF पास कर निखिल द्विवेदी बने असिस्टेंट कमांडेंट

"कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता, एक तबीयत से पत्थर तो उछालो यारों!" दुष्यंत कुमार की आज भी यह लाइन कितनी प्रासंगिक है, है ना? आप सोच रहे होंगे कि हम यह बात क्यों कह रहे हैं? क्योंकि आज हम एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी मां से किया वादा निभाया और अफसर बनकर इतिहास रच दिया।

Nov 11, 2026, 12:58 IST
Nikhil Dwivedi
Nikhil Dwivedi

 जी हम बात कर रहे हैं निखिल द्विवेदी की, जिनकी मां को कैंसर हो चुका था और मां को गाॅलब्लैडर कैंसर हो गया था। मां ने निखिल से अपनी एक ख्वाहिश ज़ाहिर की थी कि "बेटा तुझे अफसर बनकर दिखाना है" बस फिर क्या था। मां के सपने को पूरा करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयारी में जुट गए। निखिल ने अस्पताल के कमरे के बाहर फर्श पर बैठकर पढ़ाई की। जब भी डाॅक्टर का इंतजार करना होता या कीमोथेरेपी के दौरान मां को अस्पताल में रहना पड़ता, तब वह अपने लैपटाॅप की PDF फाइल्स में नोट्स पढ़ते रहते थे। 

जब अस्पताल को ही बना लिया लाइब्रेरी  

कठिन परिस्थितियों में अस्पताल को ही निखिल ने अपनी लाइब्रेरी बना लिया था। दादाजी के निधन और मां की बीमारी की हालातों में भी उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस रखा। कई साल की मेहनत, संघर्ष और मां की बीमारी के बीच निखिल ने UPSC CAPF परीक्षा में उन्होंने 94 रैंक लाकर यह साबित कर दिया कि कुछ भी नामुमिकन नहीं है। बस कड़ी मेहनत और लगन का जज्बा दिल के अंदर होना चाहिए। 

Related Stories

मां को हो गया था गाॅलब्लैडर कैंसर  

निखिल ने अपनी स्कूली शिक्षा पास ही के स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पूरी की। अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद निखिल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए और दिल्ली आ गए, लेकिन मां के कैंसर की खबर मिलने के मिलने के बाद वापस घर आ गए मां को गाॅलब्लैडर कैंसर हो गया था और अपने छोटे भाई की पढ़ाई का जिम्मा भी उन्हीं के पास था।यहीं से उनके कठिन संघर्षों का एक लंबा और भावुक दौर शुरू हुआ। 

निखिल जब बनें अफसर 

निखिल की मां की इलाज शुरू हुआ और कीमोथेरेपी के दौरान मां को अस्पताल में रहना पड़ता, तब उन्होंने अस्पताल को ही अपनी लाइब्रेरी बना लिया। निखिल अस्पताल के कमरे के बाहर फर्श पर बैठकर अपने लैपटाॅप की PDF फाइल्स में नोट्स पढ़ते रहते।  परीक्षा से कुछ दिन पहले ही वे दिल्ली वापस चले गए। इस दौरान निखिल ने खुद को अनुशासित करने के लिए बिस्तर त्याग दिया और चटाई बिछाकर सोने लगे, ताकि नींद नींद 6 से 7 घंटे में ही पूरी हो जाए और आज निखिल के अफसर बनने से पूरा देश उन पर नाज़ कर रहा है।

ये भी पढ़ें: "लोग तंज कसते रहे, मैं तैयारी करता रहा", पढ़िए UPSC क्रैक करने वाले विकास कुंडू की अनसुनी दास्तान

  

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।