SWAYAM July Semester Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM के जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को आज 20 नवंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। डायरेक्ट लिंक के लिए यहां देखें।
NTA द्वारा आज जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर अपने एप्लीकेशनन नंबर और पासवर्ड की मदद से सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।
यह एग्जाम देशभर के अलग-अलग सेंटर पर 08, 09, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 को 661 SWAYAM कोर्सेज के सर्टिफिकेशन के लिए आयोजित की जाएगी। छात्रों को यह केवल एग्जाम शहर की ही जानकारी देता है, ये एक एडमिट कार्ड नहीं है। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
SWAYAM July 2026 Exam City Intimation Slip: Official Links
SWAYAM July Semester Exam City Intimation Slip 2026 Notice - यहां क्लिक करें
NTA SWAYAM Exam City Slip 2026 Out Link - यहां क्लिक करें
NTA SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम की जरूरी डिटेल्स
एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए ऑफिशियल पब्लिक नोटिस के प्रमुख बिंदु नीचे दिए गए हैं:
Related Stories
- एग्जाम का नाम: SWAYAM (July 2026 Semester) Examinations।
- एग्जाम की डेट्स: 08, 09, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026।
- कुल कोर्सेज: 661 SWAYAM Courses।
- ऑफिशियल वेबसाइट: exams.nta.nic.in/swayam/
- लॉगिन डिटेल्स: एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के द्वारा Exam City Slip 2026 जारी कर दी गई है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- NTA SWAYAM की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर Advance City Intimation Slip for SWAYAM July 2026 Semester से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application No. और Password को फिल करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप खुल जाएगी, जिसमें अलॉटेड एग्जाम सिटी (Exam City) को फिल करें।
- फिर, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: NEET UG 2027 Pattern: क्या 2027 में पेन-पेपर मोड से ही होगा नीट एग्जाम? CBT लागू करने में क्यों आ रही मुश्किल
