Sainik School Admission 2027-28: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 2 दिसंबर तक करें Online Registration

NTA Sainik School Entrance Exam 2027: सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए AISSEE 2027 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 दिसंबर तक चलेगी। एग्जाम 31 जनवरी 2027 को आयोजित होंगे। छात्र यहां से जानें पूरा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस।  

Nov 3, 2026, 19:12 IST
AISSEE 2027 Notification Released
AISSEE 2027 Notification Released

Sainik School Admission 2027-28: देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूलों (Sainik Schools) और नए सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन पाने के लिए छात्रों और पेरेंट्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी और अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2027 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

सैनिक स्कूल सोसाइटी (SSS), रक्षा मंत्रालय के अंदर संचालित इन संस्थानों में देश के मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। जो छात्र इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

AISSEE 2027: महत्वपूर्ण डेट्स और शेड्यूल 

एग्जाम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्टेप्स और डेट्स की पूरी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

Related Stories

इवेंट 
निर्धारित डेट 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट
03 नवंबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
02 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
फीस जमा करने की लास्ट डेट 
02 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन (500 लेट चार्ज)
03 दिसंबर से 06 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो
07 दिसंबर से 09 दिसंबर 2026
एग्जाम शहर की घोषणा 
11 जनवरी 2027
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट
25 जनवरी 2027
लिखित एग्जाम की डेट 
31 जनवरी 2027 (रविवार)

AISSEE 2027 Notification Released: यहां क्लिक करें 

Eligibility Criteria & Age Limit

सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को NTA द्वारा निर्धारित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है:

  • कक्षा 6:

  • छात्र की आयु 31 मार्च 2027 के अनुसार 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए।
  • यानी छात्र का जन्म 01 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए। 
  • इस कक्षा में लड़के और लड़कियां दोनों रजिस्ट्रेशन करने के एलिजिबल हैं।
  • कक्षा 9:

  • छात्र की आयु 31 मार्च 2027 के अनुसार 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए।
  • यानी छात्र/छात्रा का जन्म 01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए।
  • इसके साथ ही छात्र का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 पास होना आवश्यक है। 

AISSEE 2027 Exam Pattern

  • एग्जाम का तरीका: यह एग्जाम पेन और पेपर मोड (OMR शीट आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न) पर आधारित होगा।
  • एग्जाम की अवधि और माध्यम:
    • कक्षा 6: एग्जाम की अवधि 150 मिनट (ढाई घंटे) होगी और यह कुल 13 माध्यमों (हिन्दी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं) में आयोजित की जाएगी।
    • कक्षा 9: एग्जाम की अवधि 180 मिनट (तीन घंटे) होगी और यह केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2027 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए "AISSEE 2027 Registration" लिंक पर क्लिक करें और माता-पिता के मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।

3. अपने पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा सैनिक स्कूलों का सेलेक्शन करके फॉर्म भरें।

4. निर्धारित साइज में स्कैन किए गए छात्र के सिग्नेचर, फोटोग्राफ और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

5. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से निर्धारित ऑनलाइन आवेदन फिस का भुगतान करें।

6. फॉर्म सफलतापपूर्वक सबमिट होने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: NTA New Rules for NEET Exam: कोचिंग से जुड़े टीचर नहीं बना सकेंगे नीट का पेपर, NTA ने लागू किए कड़े सुरक्षा नियम

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।