UPMSP Board Exam Date 2027 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड एग्जाम की डेटशीट PDF को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, दोनों क्लासेस के एग्जाम 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित किए जा रहे है।
यूपी बोर्ड एग्जाम 2027 का आयोजन कुल 20 दिनों में पूरा किया जा रहा है। छात्र और पेरेंट्स उत्तर प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर दोनों क्लासेस यानी 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Exam Timetable 2027: एग्जाम डेट्स और शिफ्ट्स
UP MSP द्वारा जारी एग्जाम की डेटशीट से संबंधित सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को जरूर देखें। छात्रों को इस टेबल के माध्यम से एग्जाम शुरू होने और खत्म होने तक की डेट्स शामिल है। साथ ही, एग्जाम की शिफ्ट्स की भी जानकारी दी गई है।
|
इवेंट
|
ऑफिशियल डेट्स
|
|
एग्जाम बोर्ड
|
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज
|
|
क्लासेस
|
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट)
|
|
एग्जाम शुरू होने की डेट
|
5 फरवरी 2027 (शुक्रवार)
|
|
एग्जाम समाप्त होने की डेट
|
24 फरवरी 2027 (बुधवार)
|
|
कुल एग्जाम के दिन
|
20 कैलेंडर दिन
|
|
पहली शिफ्ट
|
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक
|
|
दूसरी शिफ्ट
|
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
|
|
पहला पेपर (5 फरवरी)
|
कक्षा 10: हिंदी / प्रारंभिक हिंदी (सुबह)
कक्षा 12: हिंदी / सामान्य हिंदी (शाम)
|
|
लास्ट पेपर (24 फरवरी)
|
कक्षा 10: कृषि (सुबह)
कक्षा 12: कंप्यूटर (सुबह) / संस्कृत (शाम)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
UP Board Class 10th, 12th Time Table 2027 Released - यहां क्लिक करें
UP Board Class 10th & 12th Subject-Wise Exam Dates 2027
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम के मुख्य सब्जेक्ट्स की डेट-वाइज शेड्यूल नीचे दिया गया है:
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) मुख्य सब्जेक्ट्स डेटशीट:
- 5 फरवरी 2027 (शुक्रवार): हिंदी / प्रारंभिक हिंदी (सुबह 8:30 से)
- 8 फरवरी 2027 (सोमवार): सामाजिक विज्ञान (सुबह 8:30 से)
- 10 फरवरी 2027 (बुधवार): अंग्रेजी (सुबह 8:30 से)
- 12 फरवरी 2027 (शुक्रवार): गृह विज्ञान (सुबह 8:30 से)
- 13 फरवरी 2027 (शनिवार): गणित (सुबह 8:30 से)
- 15 फरवरी 2027 (सोमवार): संस्कृत (सुबह 8:30 से)
- 17 फरवरी 2027 (बुधवार): विज्ञान (सुबह 8:30 से)
- 18 फरवरी 2027 (गुरुवार): कंप्यूटर (सुबह 8:30 से)
- 22 फरवरी 2027 (सोमवार): चित्रकला / रंजनकला (सुबह 8:30 से)
- 24 फरवरी 2027 (बुधवार): कृषि (सुबह 8:30 से)
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) मुख्य सब्जेक्ट्स डेटशीट:
- 5 फरवरी 2027 (शुक्रवार): हिंदी / सामान्य हिंदी (शाम 2:00 से)
- 8 फरवरी 2027 (सोमवार): अंग्रेजी (शाम 2:00 से)
- 10 फरवरी 2027 (बुधवार): इतिहास (शाम 2:00 से)
- 12 फरवरी 2027 (शुक्रवार): जीव विज्ञान / गणित (शाम 2:00 से)
- 13 फरवरी 2027 (शनिवार): अर्थशास्त्र (शाम 2:00 से)
- 15 फरवरी 2027 (सोमवार): रसायन विज्ञान / समाजशास्त्र (शाम 2:00 से)
- 16 फरवरी 2027 (मंगलवार): भूगोल (शाम 2:00 से)
- 17 फरवरी 2027 (बुधवार): भौतिक विज्ञान / सैन्य विज्ञान (शाम 2:00 से)
- 22 फरवरी 2027 (सोमवार): व्यावसायिक अध्ययन (कॉमर्स) / गृह विज्ञान (शाम 2:00 से)
- 24 फरवरी 2027 (बुधवार): कंप्यूटर (सुबह 8:30 से) / संस्कृत (शाम 2:00 से)
UP Board Time Table 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. छात्र UP Board Class 10th, 12th Time Table 2027 को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर 'महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड' सेक्शन पर क्लिक करें।
3. फिर, 'हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 की समय सारणी' या 'UPMSP Board Exam Date 2027 PDF' लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करते ही छात्र अपनी क्लास के अनुसार ही डेटशीट PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
5. साथ ही, डाउनलोड करने के बाद छात्र इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
