UP Schools Winter Vacation 2027: यूपी में कब शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

UP Basic Shiksha Parishad Winter Holidays 2026-27: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अंदर आने वाले स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक निर्धारित की गई हैं। यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें।

Nov 18, 2026, 16:38 IST
UP Schools Winter Vacation 2027
UP Schools Winter Vacation 2027

UP School Winter Break 2027 Schedule: उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज और सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही लाखों स्कूली छात्रों और पेरेंट्स को शीतकालीन अवकाश (UP Schools Winter Vacation 2027) का काफी इंतजार रहता है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी ऑफिशियल छुट्टी टेबल और निर्देशों के अंदर यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया गया है कि राज्य के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां कब से शुरू होंगी और स्कूल दोबारा कब खुलेंगे।

शीतकालीन छुट्टी के साथ शिक्षा विभाग ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किए गए है। 

UP Schools Winter & Summer Vacation 2027 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियमों के अनुसार, प्रमुख छुट्टी और स्कूल के टाइमिंग के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स 
शीतकालीन छुट्टी 
31 दिसंबर से 14 जनवरी तक (कुल 15 दिन का अवकाश)
स्कूल दोबारा खुलने की डेट 
15 जनवरी 2027
शीतकाल में स्कूल का निर्धारित टाइम
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक (1 अक्टूबर से 31 मार्च तक)
लागू होने वाले स्कूल
उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय
विशेष नियम 
सक्षम प्राधिकारी (जिलाधिकारी) को स्कूल के समय में बदलाव का अधिकार (RTE Act 2009 के तहत)

UP Basic Shiksha Parishad Winter Holidays 2026-27 - यहां क्लिक करें

कब से कब तक रहेंगी सर्दियों की छुट्टियां? (UP Winter Vacation Dates)

बेसिक शिक्षा परिषद के ऑफिशियल निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के सभी परिषदीय यानी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी 31 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक रहेगा।

  • इस तरह साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2026 से लेकर नए साल में मकर संक्रांति (14 जनवरी 2027) तक बच्चों को लगातार 15 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।
  • छुट्टियां खत्म होने के बाद 15 जनवरी से सभी स्कूल अपने निर्धारित टाइम पर दोबारा खुल जाएंगे। 

2027 में यूपी के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साल 2027 के लिए जारी सार्वजनिक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, नए साल में भी छात्रों को कई बड़े त्योहारों पर लंबी छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है।

  1. साल की शुरुआत में छुट्टियां: शीतकालीन छुट्टी के दौरान 14 जनवरी को मकर संक्रांति की सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी मनाया जाएगा।
  2. मार्च में होली का लंबा छुट्टी: साल 2027 में 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 23 मार्च (मंगलवार) को होली की छुट्टी रहेगी। शनिवार और रविवार को मिलाकर छात्रों को लगातार 4 दिनों की छुट्टी मिल सकती है।
  3. अक्टूबर-नवंबर में त्योहारों की बहार: 8 और 9 अक्टूबर को दशहरा तथा 29 से 31 अक्टूबर 2027 तक दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की लगातार छुट्टियां रहेंगी।

यहां भी पढ़े: CG Board 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल का शेड्यूल, जानिए क्या हैं नए नियम 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।