संघर्ष की मिसाल: बिना कोचिंग साइकिल मिस्त्री की बेटी बनीं BPSC ऑफिसर

कहते हैं कि पूत के पाँव पालने में ही दिख जाते हैं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली दीक्षा सोनी ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। उनके पिता साइकिल की मरम्मत का काम करते हैं, लेकिन तमाम अभावों के बावजूद दीक्षा ने कड़ी मेहनत, लगन और बिना कोचिंग के ही अपने पहले प्रयास में 70वीं BPSC परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। आज पूरा देश उनके इस जज्बे और हौसले को सलाम कर रहा है। 

Aug 19, 2026, 16:57 IST
Diksha Soni
Diksha Soni

दीक्षा सोनी के लिए BPSC परीक्षा पास करने का सफर इतना आसान नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय वह तीन बार UPSC की परीक्षा दे चुकी है। पर उन्हें सफलता नहीं मिली। वह दो बार मेन्स और तीसरी बार में इंटरव्यू तक पहुंची थी। दीक्षा ने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। आज जिसका रिजल्ट हमारे सामने है। बेटी के पहले ही प्रयास में 70वीं BPSC परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर बनने से मां-बाप की आंखें खुशी से चमक रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए वह एक रोल मॉडल बन चुकी है। आइए उनकी सफलता की कहानी के बारे में जानें। 

दीक्षा के पिता करते हैं साईकिल की मरम्मत 

दीक्षा सोनी का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ। वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। परिवार का पेट पालने के लिए दीक्षा के पिता साइकिल मरम्मत का काम करते हैं। उनकी माता घर की जिम्मेदारी संभालती है। दीक्षा की कुल पांच बहने हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। दो बहनों की शादी भी हो चुकी है। घर में आर्थिक तंगी होने के बावजूद दीक्षा का हौंसला कभी नहीं टूटा। परिवार ने उन्हें हमेशा पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया। 

Related Stories

बिना कोचिंग हासिल की सफलता 

जब दीक्षा सोनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, तो पैसों की तंगी की वजह से वह कोचिंग नहीं ले सकी थी। इस वजह से उन्होंने लखनऊ में रहकर अपने कमरे में पढ़ाई करने का फैसला लिया। दीक्षा अपनी ज्यादातर स्टडी इंटरनेट और यूट्यूब के जरिए करती थी। 70वीं BPSC की परीक्षा का जब रिजल्ट आया तो दीक्षा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर बिना कोचिंग के भी सफलता मिल सकती है।   

असफलता ही आपका सबसे बड़ा साथी है 

दीक्षा सोनी ने BPSC अधिकारी बनने का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को देती है। कहती है कि उनके बिना यह संभव नहीं था। वह सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को संदेश देते हुए कहती है कि हमेशा अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और आगे बढ़ने रहना चाहिए। असफलता ही आपका सबसे बड़ा साथी है। आपको अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। पूरी ईमानदारी से तैयारी करनी चाहिए। देखना एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी। 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के साथ लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा, जानें कौन हैं कैप्टन सोनिया सिंह चौहान

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।