Constitution Day vs Republic Day Explained: भारत के संवैधानिक इतिहास में 26 नवंबर और 26 जनवरी, ये दोनों ही डेट्स बेहद खास और ऐतिहासिक हैं। हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस यानी Constitution Day और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस यानी Republic Day मनाया जाता है। साथ ही, यह दोनों ही दिन भारतीय संविधान से जुड़े हैं, इसलिए अक्सर छात्रों, युवाओं और आम लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर संविधान दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या अंतर है?
आसान शब्दों में समझें, तो 26 नवंबर 1949 वह ऐतिहासिक दिन था, जब संविधान सभा ने भारतीय संविधान को लिखा, अधिनियमित और आत्मार्पित (Adopted) किया था। साथ ही, 26 जनवरी 1950 वह दिन है, जब यह संविधान पूरी तरह से लागू (Came into Force) हुआ और भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य (Republic) बना। 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने के ठीक एक दिन पहले यह अंतर समझना छात्रों और सभी लोगों के लिए बेहद उपयोगी है।
Constitution Day vs Republic Day
यह अंतर केवल डेट्स का नहीं है, बल्कि भारत के नए-निर्माण और संवैधानिक यात्रा के दो अहम पहलू है। 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिलने के बाद से 26 जनवरी 1950 तक भारत में औपनिवेशिक व्यवस्था से जुड़े ढांचे और अंतरिम प्रबंधों के बीच संविधान निर्माण का ऐतिहासिक कार्य चला था, जिसे पूरा होने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे।
Related Stories
संविधान दिवस और गणतंत्र दिवस में मुख्य अंतर यहां से देखें
Constitution Day and Republic Day, दोनों दिनों की मूल भावना, डेट्स और आयोजन के बारे में आसानी से समझने के लिए सभी छात्र और नागरीक नीचे दी गई इस टेबल से देखें:
|
तुलना का आधार
|
संविधान दिवस (Constitution Day)
|
गणतंत्र दिवस (Republic Day)
|
|
निर्धारित डेट
|
हर साल 26 नवंबर
|
हर साल 26 जनवरी
|
|
ऐतिहासिक घटना
|
26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया।
|
26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना।
|
|
मनाने की शुरुआत
|
साल 2015 से विशेष रूप से नेशनल लेवल पर मनाया जाने लगा है।
|
पहली बार 26 जनवरी 1950 को मनाया गया है।
|
|
छुट्टी की स्थिति
|
यह नेशनल सार्वजनिक छुट्टी नहीं है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में शैक्षणिक व जागरूकता वाले कार्यक्रम को आयोजित किया जाता हैं।
|
यह भारत के तीन प्रमुख नेशनल छुट्टी में से एक है।
|
|
मुख्य आयोजन
|
प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, संगोष्ठियां, निबंध/वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा।
|
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड, सैन्य व सांस्कृतिक झांकियां, पुरस्कार और राज्यों में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाता हैं।
|
यहां भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया की जिस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं अखिलेश यादव वहां कैसे मिलता है एडमिशन, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप
26 नवंबर (संविधान दिवस) का महत्व: संविधान निर्माण और इसकी क्या कहानी है
26 नवंबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के उस पल को याद दिलाता है, जब सालो के विचार-विमर्श और बहसों के बाद भारत ने अपना सर्वोच्च लिखित विधान तैयार कर लिया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान के प्रमुख शिल्पी (Chief Architect) के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस विशाल कार्य में संविधान सभा के 300 से अधिक सदस्यों और अलग-अलग समितियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के आदर्शों को आकार दिया।
संविधान निर्माण में डॉ. आंबेडकर और संविधान सभा की भूमिका
भारत के संविधान को तैयार करने में लगभग 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का पूरा-पूरा समय लगा था। संविधान सभा की Drafting Committee के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर रहे, जिनके नेतृत्व और व्यापक विमर्श के बाद संविधान का स्वरूप तैयार हुआ।
संविधान की प्रस्तावना (Preamble) न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे आदर्शों को रेखांकित करती है। 26 नवंबर का दिन हमें यह याद दिलाता है कि एक विशाल और विविधतापूर्ण देश के लिए ऐसा लिखित विधान तैयार करना कितनी बड़ी लोकतांत्रिक उपलब्धि थी, जो कानून के शासन और नागरिक गरिमा को सर्वोच्च रखता है।
संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों विशेषकर युवाओं और छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों यानी Fundamental Rights, मौलिक कर्तव्यों यानी Fundamental Duties और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।
26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) का महत्व: पूर्ण स्वराज के संकल्प से गणराज्य तक
26 जनवरी की डेट चुनने के पीछे एक गहरा ऐतिहासिक कारण रहा है। भारतीय नेशनल कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को 'पूर्ण स्वराज' की घोषणा की थी। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसी डेट को स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाने का भी संकल्प लिया गया था। जब संविधान बनकर तैयार हो गया, तो उस ऐतिहासिक प्रतिज्ञा को सम्मान देने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू करने और भारत को गणतंत्र घोषित करने की डेट चुना गया।
गणतंत्र का अर्थ है कि राष्ट्र का प्रमुख (भारत के राष्ट्रपति) वंशानुगत शासक नहीं, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था के माध्यम से चुना जाता है। साथ ही, सर्वोच्च सत्ता जनता तथा संविधान में निहित होती है। 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय समारोह भारत की रक्षा क्षमताओं, सांस्कृतिक विविधता और लोकतांत्रिक गौरव का जीवंत प्रदर्शन करता है।
यहां भी पढ़े: किस क्लास में पढ़ते हैं 16 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन से स्कूल से कर रहें हैं पढ़ाई
