भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी में एक राज्य ऐसा भी है, जो कि कभी राज्य नहीं था, बल्कि अपने आप में एक देश हुआ करता था। बाद में जनमत संग्रह के माध्यम से इसे भारत का हिस्सा बनाया गया और यह भारत का पूर्ण राज्य बन गया। कौन-सा था यह राज्य, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
कौन-सा राज्य देश हुआ करता था
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत का वह कौन-सा राज्य है, जो देश था? आपको बता दें कि यह पूर्वोत्तर भारत का सिक्किम राज्य है। यह राज्य पहले भारत का हिस्सा नहीं हुआ करता था।
कौन-सा देश था सिक्किम
भारत जब आजाद हुआ था, तब सिक्किम राज्य भारत का हिस्सा नहीं था। यह एक स्वतंत्र और संप्रभु हिमालयी राजशाही देश हुआ करता था। हालांकि, बाद में 16 मई, 1975 को एक जनमत संग्रह कराया गया और संवैधानिक संशोधन के बाद सिक्किम राज्य को भारत का 22वां राज्य बनाया गया।
सिक्किम पर रहा चोयाल राजाओं का राज
सिक्किम राज्य पर चोयाल राजाओं का राज हुआ करता था। यहां राजाओं ने कई वर्षों तक राज किया और ब्रिटिश काल में यह एक अलग रियासत क्षेत्र के रूप में जाना जाता था।
1950 में हुई संधि
साल 1950 में भारत और सिक्किम के बीच संधि हुई, जिसमें इस राज्य को भारत का प्रोटेक्टोरेट यानि कि संरक्षित राज्य बनाया गया, जिससे इसकी रक्षा और विदेश मामलों की जिम्मेदारी भारत के पास रही, जबकि आंतरिक प्रशासन राजा के पास था।
1970 में शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन
राजा के पास आंतरिक प्रशासन था, लेकन 1970 के दशक में यहां की जनता ने राजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस कड़ी में स्थानीय लोगों ने लोकतंत्र और अधिकारों के लिए बड़े पैमाने पर राजा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विलय के लिए मिले 97 फीसदी से अधिक वोट
सिक्किम को भारत में शामिल करने के लिए 14 अप्रैल, 1975 को सिक्किम में राजशाही को खत्म करने और विलय के लिए जनमत संग्रह हुआ। इसमें 97 फीसदी से अधिक वोट भारत में विलय के लिए मिले। इसके बाद भारतीय संसद ने 36वां संविधान संशोधन कर 16 मई, 1975 को आधिकारिक रूप से सिक्किम का 22वां राज्य बना दिया।
