SBI Advisory On Bank Strike: 28 सितंबर से 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, UPI और ATM चलेंगे या नहीं? जानें पूरी जानकारी

Bank Strike September 28-30: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-डे बैंकिंग और पेंशन में रिवाइज्ड की मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर 2026 तक हड़ताल का करने का आदेश दिया है। SBI ने ऑफिशियल ट्वीट के चलते 26 से 30 सितंबर कर सभी ब्रांच में हड़ताल करने की सूचना प्रदान की।

Sep 22, 2026, 16:42 IST

Bank Strike Update 2026: संयुक्त बैंक कर्मचारी संघों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक देश में हड़ताल की घोषणा की है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सोशल मीडिया, ऑफिशियल ट्वीटर और ऑफिशिय बयानों के जरिए ग्राहकों को सलाह दी है कि वे ब्रांचों से जुड़े अपने महत्वपूर्ण कार्यों को हड़ताल से पहले ही पूरा कर लें। उन्होनें लोगों को चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने, केवाईसी (KYC) अपडेट और कैश निकालने आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्यों को करवाने के लिए कहां है।   

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, बैंक ने स्पष्ट किया है कि ब्रांचो में कामकाज प्रभावित हो सकता है, इसलिए ग्राहक असुविधा से बचने के लिए अपने शाखा-आधारित कार्य समय से पूर्व ही पूरे कर लें। साथ ही, एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि हालांकि बैंक हड़ताल के दौरान जरूरी सेवाएं सुचारू रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन कर्मचारियों की भागीदारी के कारण शाखा लेवल के संचालन और दस्तावेजी कामकाज प्रभावित हो सकते हैं।  

लगातार 5 दिनों तक क्यों ठप हो सकता है बैंकों में कामकाज?

इस बार 3 दिनों की बैंक हड़ताल के ठीक पहले सप्ताह की छुट्टियां आ रही हैं। इस प्रकार 26 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिनों तक सभी ब्रांच सामान्य कामकाज से प्रभावित रहेंगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण देश में राष्ट्रीय अवकाश जारी रहेगा। सभी लोग नीचे दी गई टेबल से जानें कब से कब तक चलेगी हड़ताल। 

डेट 
दिन 
स्टेटस 
कारण / प्रभावित सेवाएं
26 सितंबर 2026
शनिवार
बंद
महिनें का चौथा शनिवार 
27 सितंबर 2026
रविवार
बंद
साप्ताहिक छुट्टी
28 सितंबर 2026
सोमवार
हड़ताल (Strike Day 1)
UFBU राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
29 सितंबर 2026
मंगलवार
हड़ताल (Strike Day 2)
UFBU राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
30 सितंबर 2026
बुधवार
हड़ताल (Strike Day 3)
UFBU राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
01 अक्टूबर 2026
गुरुवार
सामान्य संचालन
बैंक शाखाएं पुनः सुचारू रूप से खुलेंगी

The advisory issued by State Bank of India:

SBI ने सभी सलाह क्या दी?

बैंक हड़ताल को देखते हुए SBI ने ग्राहकों को होने वाली सभी रुकावटों से बचने के लिए हड़ताल शुरू होने से पहले ही ब्रांच से जुड़े सभी काम निपटाने के लिए सलाह दी है। बैंक ने चेक क्लीयरेंस, लोन डॉक्यूमेंटेशन, केवाईसी (KYC) अपडेट या ड्राफ्ट बनवाने जैसे कामों को 25 सितंबर 2026 से पहले ही पूरा करवाने के लिए लोगों को कहा हैं। 

हड़ताल के समय डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने के लिए SBI ने अपडेट दिया है। बैंक ने UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और YONO ऐप जैसी डिजिटल सेवाओं को उपयोग करने के लिए कहां। 

Bank Strike September 28-30: क्या सर्विस चालू रहेगा और क्या रहेगा बंद? 

एसबीआई और अन्य सार्वजनिक बैंकों ने ग्राहकों को डिजिटल मोड का उपयोग करने का सुझाव दिया है। सभी लोग जानना चाहते है कि हड़ताल के दौरान कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी और कौन सी प्रभावित होंगी? इन सभी डिटेल्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें। 

सेवा का प्रकार 
स्टे्टस 
महत्वपूर्ण डिटेल्स 
UPI / Google Pay / PhonePe
चालू 
ऑनलाइन मर्चेंट भुगतान व फंड ट्रांसफर सामान्य रूप से काम करेंगे।
नेट बैंकिंग व मोबाइल बैंकिंग (YONO)
चालू 
IMPS, NEFT, RTGS के जरिए डिजिटल फंड ट्रांसफर जारी रहेगा।
ATM / Cash Recyclers (ADWM)
आंशिक चालू 
एटीएम चालू रहेंगे, हालांकि लगातार छुट्टियों के कारण कैश की किल्लत हो सकती है।
शाखा में कैश जमा/निकासी
प्रभावित 
काउंटर पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
चेक क्लियरेंस 
बाधित 
क्लीयरिंग हाउस और इंटरबैंक प्रोसेसिंग में देरी होगी।
लोन व नया खाता खोलना
बंद 
ब्रांच से जुड़े भौतिक डॉक्यूमेंट प्रक्रिया पूरी तरह बंद रहेगी।

बैंक कर्मचारी क्यों जा रहे हैं हड़ताल पर? 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU), जो लगभग 90% बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। UFBU इन निम्नलिखित मांगों को लेकर हड़ता कर रहा है:

  1. 5-डे बैंकिंग: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और SEBI की तर्ज पर सभी बैंकों में हफ्ते में 5 दिन काम करने की व्यवस्था लागू की जाएं।
  2. पेंशन अपडेशन: पुराने पेंशनरों के लिए पेंशन में बढ़ोतरी और सभी के लिए समान महंगाई भत्ता (Uniform DA) लागू किया जाएं।
  3. NPS से OPS में जाने का ऑप्शन: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के अंदर आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का ऑप्शन दिया जाएं।
  4. वैकेंसी पोस्ट पर भर्ती: ब्रांचो में काम करने वाले लोगो की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त पोस्ट पर नई वैकेंसियां जारी की जाएं।

Why Are Bank Unions Striking?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) में 7 से अधिक प्रमुख बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियनें शामिल हैं। बैंक यूनियनों की मुख्य मांगों में शामिल हैं:

  • 5-Day Work Week 
  • पुरानी पेंशन योजना (NPS vs OPS) और पेंशन अपडेशन से जुड़े मुद्दों का समाधान।
  • खाली पड़े पोस्ट पर नई हायरिंग की मांग और काम के घटों का नियमन।

बैंक हड़ताल का असर न केवल आम नागरिकों पर पड़ता है बल्कि छात्र इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • एग्जाम व एडमिशन फीस का भुगतान: यदि आपको किसी परीक्षा (जैसे NEET PG, UPSC, SSC या राज्य स्तरीय फॉर्म) की आवेदन फीस जमा करनी है, तो लास्ट डेट का इंतजार न करें और 25 सितंबर से पहले ऑनलाइन माध्यम से भुगतान पूरा कर लें।
  • ऑटो-डेबिट और EMI पर असर नहीं: अगर आपकी होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड बिल की EMI ऑटो-डेबिट (NACH/ECS) पर सेट है, तो ऑनलाइन प्रोसेसिंग के जरिए वह अपने निर्धारित टाइम पर कट जाएगी। खाते में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें।
  • एटीएम कैश बैकअप: सप्ताहांत और 3 दिनों की हड़ताल के कारण एटीएम में कैश खत्म होने की संभावना रहती है। अपनी जरूरत के अनुसार थोड़ा कैश पहले से निकालकर रखें।
  • प्राइवेट बैंकों की स्थिति: एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और एक्सिस बैंक जैसे निजी क्षेत्रों के बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, हालांकि इंटरबैंक चेक प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है।

यहां भी पढ़े: NEET PG Answer Key 2026: 2.6 लाख से अधिक डॉक्टरों बनने वाले छात्रों की आंसर की कब होगी जारी? natboard.edu.in से देखें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates