8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन तो लाखों में मिल सकता है एरियर, जानें लेवल 8 का पूरा हिसाब

Last Updated: Sep 22, 2026, 15:51 IST

लेवल 8 के कर्मचारियों के लिए 24 महीने की देरी और 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर एरियर राशि करीब 17.94 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।  

सबसे बड़ा सवाल! कितना होगा फिटमेंट फैक्टर?
सबसे बड़ा सवाल! कितना होगा फिटमेंट फैक्टर?

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवां वेतन आयोग सिर्फ बढ़ी हुई सैलरी की उम्मीद नहीं है। कर्मचारियों की नजर अब एक और बड़े सवाल पर है कि यदि नए वेतन की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई, तो उस अवधि का एरियर कितना मिलेगा? चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते है। 

आठवें वेतन आयोग के गठन को करीब 10 महीने पूरे हो चुके हैं और आयोग की रिपोर्ट आने की तय समयसीमा में अब 8 महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर से लेकर नई बेसिक सैलरी और संभावित एरियर तक, हर चीज को लेकर चर्चा तेज है।

17.94 लाख रुपये का किसे मिलेगा एरियर 

कुछ रिपोर्ट के अनुसार, यदि नई वेतन व्यवस्था लागू होने में 20 से 24 महीने की देरी होती है, तो लेवल 6 से लेवल 8 तक के कर्मचारियों को लाखों रुपये का एरियर मिल सकता है। खास तौर पर लेवल 8 के कर्मचारियों के लिए 24 महीने की देरी और 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर यह राशि करीब 17.94 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

हालांकि, इसे अभी सही डेटा समझना सही नहीं होगा।सही एरियर कितना मिलेगा, यह फिटमेंट फैक्टर, प्रभावी तारीख और सरकार के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।

24 महीने की देरी पर कितना एरियर?

लेवल 8 के कर्मचारी की मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी 47600 रुपये है। अब यदि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर मानकर गणना करें, तो एरियर की राशि में काफी अंतर दिखाई देता है।

संभावित आकड़ो की माने तो, 2.15 फिटमेंट फैक्टर पर 24 महीने का एरियर करीब 13.14 लाख रुपये हो सकता है। वहीं 2.28 फिटमेंट फैक्टर पर यह करीब 14.62 लाख रुपये और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर करीब 17.94 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

क्या देरी होने पर हर भत्ते का भी एरियर मिलेगा?

यह सवाल भी काफी अहम है। वेतन आयोग लागू होने में देरी का मतलब यह जरूरी नहीं है कि कर्मचारियों को हर भत्ते का पूरे पिछली अवधि का एरियर मिल जाए।

रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य रूप से बेसिक पे में होने वाले अंतर को आधार बनाया गया है। बेसिक पे बढ़ने पर HRA पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि HRA की गणना बेसिक सैलरी से जुड़ी होती है। साथ ही बात दें कि सातवें वेतन आयोग के दौरान भी जनवरी 2024 में DA के 50 फीसदी तक पहुंचने के बाद HRA में बदलाव हुआ था।

कब तक आ सकती है रिपोर्ट?

आठवें वेतन आयोग के Terms of Reference (ToR) नवंबर 2025 में अधिसूचित किए गए थे। आयोग को रिपोर्ट तैयार करने और सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा मई 2027 के आसपास बनती है।

सबसे बड़ा सवाल! कितना होगा फिटमेंट फैक्टर?

आठवें वेतन आयोग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर की ही है। आसान भाषा में समझें तो फिटमेंट फैक्टर मौजूदा बेसिक पे को नई बेसिक सैलरी में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। लेकिन अभी फिटमेंट फैक्टर पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। 

कर्मचारियों को अब किस फैसले का इंतजार?

फिलहाल आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों की नजर फिटमेंट फैक्टर, नई बेसिक सैलरी, HRA और दूसरे भत्तों पर टिकी हुई है। फिलहाल इतना साफ है कि आठवें वेतन आयोग में देरी हुई तो एरियर की राशि कर्मचारियों के लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है। 

8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी पर आया नया अपडेट! होने जा रही अहम बैठक, कब आएगी रिपोर्ट, देखें अपडेट

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 22, 2026, 15:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News