Live

[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Vijay Pratap Singh
Jun 26, 2026, 08:02 IST

RSOS 10th, 12th Result 2026 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन 10वी और 12वी कक्षा परिणाम 25 जून को सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र जिसने 23 अप्रैल से 20 मई 2026 तक आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड करते हैं। राजस्थान ओपन स्कूल रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध करा दिया गया है।

RSOS 10th, 12th Result 2026 Direct Link
RSOS 10th, 12th Result 2026 Direct Link

HIGHLIGHTS

  • RSOS 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 जून 2026 को सुबह 11 बजे जारी, 83 हजार से अधिक अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार खत्म।
  • छात्र अपना Rajasthan Open School Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in पर Enrollment Number और Date of Birth दर्ज करके चेक कर सकते हैं।
  • परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी RSOS 10th, 12th स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत और पास/फेल स्थिति दर्ज होगी।

RSOS Result 2026 LIVE Updates: 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 जून 2026 को जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम घोषित किए। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अब आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 23 अप्रैल से 20 मई 2026 तक राज्य के 328 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

पिछले साल राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की 10वीं परीक्षा में 46.1 फीसदी और 12वीं परीक्षा में 49.1 फीसदी छात्र पास हुए थे। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 47.7 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 43.1 फीसदी था। वहीं 12वीं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 49.4 फीसदी सफलता हासिल की, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 48.7 फीसदी दर्ज किया गया था।

यहां क्लिक करें:- RSOS 10th, 12th Result 2026 Direct Link

Rajasthan State Open School Result 2026-हाइलाइट्स

छात्र नीचे दिए टेबल में राजस्थान स्टेट ओपन क्लास 10th, 12th रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) परीक्षा 2026

कक्षाएं

10वीं और 12वीं

रिजल्ट जारी होने की तारीख

25 जून 2026

रिजल्ट जारी होने का समय

सुबह 11 बजे

रिजल्ट घोषित करेंगे

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

परीक्षा तिथि

23 अप्रैल से 20 मई 2026

परीक्षा केंद्र

328 केंद्र

कुल अभ्यर्थी

83,000+

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in

आवश्यक लॉगिन विवरण

नामांकन संख्या (Enrollment)  और जन्म तिथि (Date of Birth)

RSOS 10th, 12th Result 2026: ऐसे करें चेक

राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "RSOS 10th Result 2026" या "RSOS 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

  6. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें।

Rajasthan State Open 10th, 12 Result में उपलब्ध होंगी ये जानकारियां

राजस्थान ओपन बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट में छात्रों को निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेंगे:

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • कक्षा (10वीं/12वीं)

  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

  • कुल प्राप्तांक

  • पास/फेल स्थिति

  • प्रतिशत

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 25, 2026, 15:13 IST

    RSOS Result: परिणाम घोषित होने के बाद री-इवैल्यूएशन प्रोसेस

    आरएसओएस रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) की प्रक्रिया शुरू करेगा। जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं और अपनी उत्तर कॉपी को दोबारा चेक करवाना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • Jun 25, 2026, 11:58 IST

    RSOS Result 2026 OUT

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 

  • Jun 25, 2026, 11:19 IST

    RSOS Result 2026 Live: rsosadmission.rajasthan.gov.in वेबसाइट डाउन

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है। परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किया जाना था, लेकिन फिलहाल रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। इस बीच आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in भी अस्थायी रूप से डाउन हो गई है। छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। वेबसाइट सामान्य होने और रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

  • Jun 25, 2026, 11:06 IST

    RSOS Result 2026 Live: आरएसओएस 2026 के नतीजे ऑनलाइन कैसे चेक करें?

    राजस्थान स्टेट ओपन रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

    • आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • वेबसाइट के होमपेज पर 'Important News' सेक्शन पर जाएं।

    • फिर 'Results' ऑप्शन पर क्लिक करें।

    • RSOS क्लास 10 रिजल्ट 2026 या RSOS क्लास 12 रिजल्ट 2026 लिंक चुनें।

    • अब एनरोलमेंट नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें।

    • अंत में नीचे लिखे 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

    • RSOS रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

  • Jun 25, 2026, 10:53 IST

    राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 लिंक

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जारी होने वाला है। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र बिना देरी किए अपने एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jun 25, 2026, 10:34 IST

    RSOS Result Link थोड़ी देर में rsosadmission.rajasthan.gov.in पर

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jun 25, 2026, 10:20 IST

    Rajasthan State Open 10th 12th Result 2026 Live: रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

    छात्र नीचे दी तालिका में Rajasthan State Open 10th 12th Result से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

    विवरणजानकारी
    RSOS 10वीं परीक्षा तिथि 2026 23 अप्रैल से 14 मई 2026
    RSOS 12वीं परीक्षा तिथि 2026 23 अप्रैल से 20 मई 2026
    RSOS रिजल्ट 2026 की तारीख 25 जून 2026
    RSOS रिजल्ट 2026 जारी होने का समय सुबह 11 बजे
    रिजल्ट देखने की वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in
    आवश्यक लॉगिन डिटेल्स एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि
  • Jun 25, 2026, 10:06 IST

    RSOS 10th 12th Result 2026 Live: कितने केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया?

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं कक्षा की स्ट्रीम-1 परीक्षाएं 23 अप्रैल को शुरू हुईं और 20 मई तक चलीं। ये परीक्षाएं राज्य भर के 328 केंद्रों पर आयोजित की गईं।

  • Jun 25, 2026, 09:37 IST

    RSOS Result 2026 LIVE: कितने छात्रों का जारी होगा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं का रिजल्ट

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) 2026 के 10वीं और 12वीं के परिणाम हजारों छात्रों के लिए जारी करेगा। पिछले सत्र के आंकड़ों के अनुसार, 10वीं कक्षा के लिए 53,498 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 12वीं के लिए 49,499 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यानी दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 1.03 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया था। इस बार भी लगभग 83 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के परिणाम जारी किए जाएंगे।

  • Jun 25, 2026, 09:28 IST

    RSOS में कोई छात्र फेल नहीं माना जाता, जानें क्यों?

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की खास बात यह है कि यहां छात्रों को फेल घोषित नहीं किया जाता। रिजल्ट में विद्यार्थियों को पास या Partially Passed घोषित किया जाता है। यदि कोई छात्र किसी विषय में निर्धारित पासिंग मार्क्स नहीं ला पाता, तो उसे उस विषय की परीक्षा दोबारा देने का मौका मिलता है। आंशिक रूप से पास (Partially Passed) छात्र आगामी स्ट्रीम-2 या सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर अपना परिणाम सुधार कर सकते हैं।

  • Jun 25, 2026, 09:18 IST

    RSOS Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद छात्रों को रीइवेल्यूएशन का मिलेगा मौका

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद रीइवेल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) की प्रक्रिया शुरू करेगा। जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल RSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे।

  • Jun 25, 2026, 09:06 IST

    RSOS 10th 12th result 2026 Live: लास्ट ईयर कैसा रहा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट

    मार्च और मई 2025 में आयोजित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा 10वीं के लिए 53,498 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 35,575 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 16,400 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इस तरह 10वीं का कुल पास प्रतिशत 46.1 रहा।

    वहीं, कक्षा 12वीं के लिए 49,499 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 38,289 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और 18,800 विद्यार्थी पास हुए। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 49.1 दर्ज किया गया था।

  • Jun 25, 2026, 08:39 IST

    Rajasthan State Open School Result 2026 Live: कौन जारी करेगा रिजल्ट

    Rajasthan State Open School Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माधव सभागार, एकलव्य भवन से सुबह 11 बजे RSOS 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

  • Jun 25, 2026, 08:33 IST

    Rajasthan RSOS Result 2026 Live: रिजल्ट के साथ टॉपर्स की होगी घोषणा

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट के साथ बोर्ड द्वारा टॉपर्स की घोषणा भी की जा सकती है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन संख्या और जन्मतिथि की मदद से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे।

  • Jun 25, 2026, 08:30 IST

    RSOS Result Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का परिणाम आज

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्च–मई 2026 परीक्षा का परिणाम 25 जून को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।

    शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल भवन से परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान वे परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और टॉपर्स से संवाद भी करेंगे।

    परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं निर्धारित माध्यमों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

  • Jun 25, 2026, 08:27 IST

    Rajasthan RSOS Class 10th and 12th Scorecard कैसे चेक करें?

    2026 सत्र के लिए राजस्थान RSOS 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्र नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    स्टेप 1: RSOS की ऑफ़िशियल वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in है।
    स्टेप 2: होमपेज पर, RSOS क्लास 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    स्टेप 3: अपना RSOS रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालें।
    स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करें।
    स्टेप 5: भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

  • Jun 25, 2026, 07:14 IST

    SOS Open School Result Official Website कौन सी है?

    स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स के ज़रिए अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं:

    • rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos

    • rsos.rajasthan.gov.in

  • Jun 25, 2026, 07:10 IST

    RSOS Result 2026 Live: राजस्थान स्टेट ओपन 10th, 12th रिजल्ट लिंक कहां मिलेगा?

    RSOS Result 2026 जारी होने के बाद छात्र अपना 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News