UGC NET 2026 Answer key: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी ugcnet.nta.nic.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Aug 16, 2026, 11:18 IST

UGC NET 2026 Answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है।अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2026 Answer key: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी ugcnet.nta.nic.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF
UGC NET 2026 Answer key: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी ugcnet.nta.nic.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

UGC NET 2026 Answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा दिनांक 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी और इसका री-एग्जाम दिनांक 05 जुलाई 2026 को हुआ था। लगभग 7 लाख से अधिक लोग इस परीक्षा में शामिल हुए थे।  

अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 

UGC NET Answer key 2026 डाउनलोड लिंक 

यूजीसी नेट उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल के जरिए भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक PDF 

क्लिक करें  

UGC NET Answer key 2026 - हाइलाइट्स 

एनटीए ने फिलहाल यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर-की 2026 जारी की है। आंसर-की पर दर्ज की गई आपत्तियों को जांचने के बाद बोर्ड द्वारा बाद में फाइनल आंसर-की की जाएगी। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

यूजीसी नेट जून 2026 

भर्ती प्राधिकरण का नाम  

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 

यूजीसी नेट परीक्षा तिथि  

22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

16 अगस्त 2026 

आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ugcnet.nta.nic.in 


UGC NET 2026 Answer key डाउनलोड कैसे करें? 

यूजीसी नेट जून सेशन की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UGC NET Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपको रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और आंसर-की देखने का विकल्प मिल जाएगा। 

  • Download बटन पर क्लिक करके उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें। 

UGC NET Answer key 2026 - अंकों की गणना कैसे करें?

यूजीसी नेट की परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान इस प्रकार लगा सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +2 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए: 0 अंक (कोई अंक नहीं काटा जाता)। फार्मूला: कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या x 2 )

UGC NET 2026 Answer Key - क्वालिफाइंग मार्क्स

यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी वाइज अलग-अलग मार्क्स निर्धारित हैं।  

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। ओबीसी, एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर कैटेगरी से जुड़े उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। 

UGC NET Answer key 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न शुल्क के साथ जमा करा सकता है। ऑनलाइन आपत्ति जमा करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज भी अटैच करना होगा। इसके बिना ऑनलाइन आपत्ति जमा नहीं की जाएगी।

े

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 16, 2026, 10:41 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News