UGC NET Answer Key 2026 OUT: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें सब्जेक्ट वाइज PDF
UGC NET Answer Key 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जिन्होने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकत हैं।
UGC NET Answer Key 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 16 अगस्त 2026 को यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जो अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए शामिल हुए थे, वे अब बिना देरी किए एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर सब्जेक्ट-वाइज उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET June Answer Key 2026 Link
यूजीसी नेट जून एग्जाम आंसर की 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक NTA के आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके प्रोविजनल आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के दौरान उत्तर कुंजी पर आपत्ति (Objection) भी दर्ज कर सकेंगे।
| UGC NET Answer Key 2026 Notice PDF | |
| UGC NET June Answer Key 2026 Login Link |
UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की कब जारी हुई?
NTA ने UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की को लेकर 16 अगस्त 2026 को सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित हुई थी। नोटिस के अनुसार फिलहाल 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है।
UGC NET June Answer Key के साथ OMR शीट भी जारी
NTA ने UGC NET जून 2026 की आंसर की के साथ उम्मीदवारों की OMR रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में दिए गए उत्तरों का आधिकारिक आंसर की से मिलान कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं।
OMR रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर की 2026?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से सब्जेक्ट वाइज यूजीसी नेट आंसर की 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर वेबसाइट के होम पेज पर UGC NET 2026 - Answer key link पर क्लिक करें।
-
अब एक लॉगिन पेज खुलेगा। वहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से क्रॉक्रॉस-चेकरें।
UGC NET Answer Key 2026 पर आपत्ति कब तक दर्ज कर सकते हैं?
उम्मीदवार UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की पर 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम समय सीमा 18 अगस्त की रात 11:59 बजे तक है। इसके बाद आंसर की से जुड़ी किसी भी आपत्ति या शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।
UGC NET Answer Key Challenge के लिए कितनी फीस देनी होगी?
प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न को चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये प्रति प्रश्न की प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। यदि विशेषज्ञ पैनल द्वारा चुनौती सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न की फीस पूरी तरह वापस कर दी जाएगी।
UGC NET Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तर और प्रोविजनल आंसर की देखनी होगी। उम्मीदवार एक या अधिक प्रश्नों को निर्धारित समय में चुनौती दे सकते हैं और हर प्रश्न के लिए तय फीस जमा करनी होगी।
किन विषयों की आंसर की बाद में जारी होगी?
NTA के अनुसार English, Commerce और Sociology इन तीन विषयों के प्रश्नपत्रों से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है। समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीन विषयों के संबंध में अलग सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और UGC NET वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
UGC NET Result June 2026 कब आएगा?
UGC NET जून 2026 का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है और NTA ने इसकी तारीख भी घोषित नहीं की है। प्रोविजनल आंसर की और आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.