This is an archived article last updated on Jul 3, 2025. The information may be outdated.

भारत का सबसे बड़ा नाम वाला जिला कौन-सा है, यहां जानें

Last Updated: Jul 3, 2025, 14:09 IST

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां कुछ किलोमीटर पर ही भाषा, खान-पान और संस्कृति में अंतर देखने को मिल जाता है। आपने भारत के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा नाम वाला जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत का सबसे बड़ा नाम वाला जिला
भारत का सबसे बड़ा नाम वाला जिला

भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो कि 32, 87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी हिस्सा है। इसके उत्तर में हिमालय के ऊंचे पहाड़ मौजूद हैं, तो मध्य में उपजाऊ गंगा के मैदान हैं। वहीं, पश्चिम में हमें थार रेगिस्तान देखने को मिलता है, तो दक्षिण में दक्कन का पठार और लंबी तटरेखाएं हैं।

दुनिया का यह देश अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। आपने देश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा नाम वाला जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल कितने जिले हैं

भारत में समय-समय पर जिलों की संख्या में बदलाव होता है। क्योंकि, अलग-अलग राज्यों द्वारा नए जिलों का गठन या फिर जिलों का विलय कर दिया जाता है। ऐसे में यह संख्या घटती-बढ़ती रहती है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो भारत में करीब 800 जिले हैं। इनमें 752 जिले राज्यों में शामिल हैं, तो शेष केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

भारत का सबसे बड़ा नाम वाला जिला 

अब सवाल है कि भारत का सबसे बड़ा नाम वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश राज्य का डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा (Dr. B.R. Ambedkar Konaseema) जिला सबसे बड़ा नाम वाला जिला है। इस जिले को कुछ समय पहले ही पुनर्गठन के तहत बनाया गया है।

कब हुआ था जिले का गठन

जिले की गठन के बात करें, तो साल 2022 में 4 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से अलग कर इस जिले का गठन किया गया था।

कैसे हुआ था नामकरण

इस जिले का नाम संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर और डेल्टा क्षेत्र कोनासीमा के ऊपर रखा गया है। हालांकि, शुरुआत में जिले का नाम सिर्फ कोनासीमा रखा गया था, लेकिन 2 अगस्त, 2022 में आंध्र प्रदेश सरकार ने इसका नाम बदलकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिलारखा।

कितना बड़ा है जिला 

यह जिला आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में मौजूद है, जो कि गोदावरी नदी की सहायक नदियों के बीच का डेल्टा क्षेत्र है। इसके उत्तर में पूर्वी गोदावरी और दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। पूर्व में काकीनाडा जिला और पश्चिम में पश्चिमी गोदावरी जिला मौजूद है। वहीं, जिले का मुख्यालय अमलापुरम है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 2,081.16 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःभारत के इस गांव को माना जाता है देश का सबसे मध्य बिंदु, पढ़ें नाम

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 3, 2025, 14:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News