This is an archived article last updated on Jul 19, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक बारिश वाला जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jul 19, 2024, 11:53 IST

उत्तर भारत से इस समय मानसून गुजर रहा है। नतीजन, गर्मी से बेहाल कई राज्यों में राहत की फुहारें पड़ रही हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज होती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक बारिश वाला जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक बारिश वाला जिला

उत्तर भारत से इस समय मानसून गुजर रहा है। नतीजन, गर्मी से बेहाल कई राज्यों में राहत की फुहारें पड़ रही हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है।

वहीं, पूरा भारत पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी हिस्सा है। यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज होती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश का पुराना नाम

उत्तर प्रदेश के पूर्व नाम की बात करें, तो यह पहले उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में यह आगरा एवं अवध संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाने लगा। इसके बाद प्रदेश का नाम सिर्फ संयुक्त प्रांत रह गया। देश को आजादी मिली और अंत में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।

साल 2000 में इसमें एक अलग राज्य का गठन उत्तरांचल के रूप में किया गया, जिसे वर्तमान में उत्तराखंड के नाम से जाना जाता है। हालांकि, आज भी उत्तर प्रदेश को हम उत्तर प्रदेश के नाम से जानते हैं।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में हमें 351 तहसील, 200 नगर पालिका परिषद्, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 75 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस जिले में ही प्रदेश का प्रमुख मेंढक मंदिर भी मौजूद है।  वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हापुड़ शहर पेपर कोन, ट्यूब और पापड़ के लिए जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला

यूपी के सबसे अधिक बारिश वाले जिले की बात करें, तो यह गोरखपुर जिला है। यहां पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बारिश दर्ज की जाती है। जिले में औसतन 184.7 सेंटीमीटर मीटर दर्ज होती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 19, 2024, 11:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News